देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए देहरादून नगर निगम ने एक अहम पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की गई है। बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के बाहर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने देहरादून की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बोतल क्रैशर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। शहर की प्रमुख जगहों पर लगेंगी ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीनें नगर निगम देहरादून की योजना के तहत यह ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीनें शहर की प्रमुख जगहों पर स्थापित की जाएंगी। इनमें— प्रमुख पर्यटक स्थल रेलवे स्टेशन बस स्टेशन शैक्षणिक संस्थान…
Author: news61uk
देहरादून। सनातन की आत्मा गौमाता में बसती है। आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, यह फिल्म गुम हो रही गौमाता को बचाने और उनकी अहमियत को समझाने की एक बड़ी कोशिश है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले गौ माता के महत्व पर बनी फिल्म “गोदान” के टीजर, गाने और पोस्ट लॉन्चिंग के अवसर पर कही। उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री…
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जिससे कम लागत में कृत्रिम वर्षा एवं बर्फबारी की जा सकेगी। इसके अलावा यह ड्रोन मिट्टी में नमी बनाने में भी मददगार साबित होगा। जिससे जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। 11 किलो का यह ड्रोन जमीन से लगभग चार किमी ऊपर जा सकेगा। आईआईटी रुड़की के भू-विज्ञान विभाग के प्रो. एस मौर्य ने बताया कि भारत में क्लाउड सीडिंग (जियो-इंजीनियरिंग) को अनियमित एवं असमान वर्षा की बढ़ती चुनौतियों, लंबे समय तक सूखे की स्थिति, गिरते भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन…
आज की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हर कोई स्ट्रेस भरी जिंदगी जी रहा है. इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम हो रही हैं, और स्ट्रोक उनमें से एक है. पहले, स्ट्रोक ज्यादातर बुजुर्गों को होता था. लेकिन, बढ़ते स्ट्रेस की वजह से अब यह सभी उम्र और जेंडर के लोगों को प्रभावित कर रहा है. स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग में खून का बहाव कम हो जाता है या जब दिमाग की कोई नस फट जाती है. हमारी रोजाना की जिंदगी में हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो इसमें योगदान देती हैं. आइए जानते हैं कि वे क्या हैं.…
रामनगर: हल्द्वानी से हरिद्वार–देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. यह दुर्घटना रामनगर के पास हल्द्वानी–रामनगर राज्य मार्ग पर बेलगड़ क्षेत्र के पास उस समय घटित हुई, जब बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंस गई. प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस संख्या UK04 PA 1681 हल्द्वानी से चलकर देहरादून की ओर जा रही थी. बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे. बेलगड़ के पास एक बाइक अचानक सामने आ…
देहरादून। दून के पथरियापीर क्षेत्र में बिजली बिल की बकाया वसूली के दौरान उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (ऊर्जा निगम) की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि उपभोक्ता के यहां विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता और लाइन स्टाफ को घर के भीतर घसीटकर लोहे की रॉड और डंडों से पीटा गया। इस हमले में अवर अभियंता समेत चार कर्मचारी घायल हो गए, जिनका कोरोनेशन अस्पताल में उपचार कराया गया है। मामले में पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। विद्युत वितरण उपखंड बिंदाल…
प्रदेश में जल्द ही नई आवास नीति बनेगी। शहरों और धामों की धारण क्षमता पर जल्द काम शुरू भी होगा।सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने बैठक में कई अहम निर्देश दिए। प्रदेश में जल्द ही नई आवास नीति बनेगी। वहीं, प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता का भी जल्द निर्धारण होगा। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। सचिव आवास डॉ. कुमार ने बैठक में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और जिलास्तरीय विकास प्राधिकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 की प्रगति की भी समीक्षा की। योजना…
देहरादून: उत्तराखंड में जन्म से ट्रांसजेंडर और ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों के साथ एक अहम बैठक की। Transgender children are being neglected in Uttarakhand इस बैठक में ट्रांसजेंडर बच्चों के संरक्षण, समावेशन और समग्र विकास में आ रही चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में सामने आया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही ट्रांसजेंडर बच्चों के…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस समूह में 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उनके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कहा जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता….बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं। उन्होंने यह भी…
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। कार में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। Woman Gang-Raped After Being Offered a Lift पीड़िता के अनुसार, वह सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर से सिडकुल क्षेत्र स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए निकली थी। रास्ते में टेम्पो या अन्य साधन न मिलने के कारण वह…
