देहरादून। झंडेजी मेले के तीसरे दिन दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह संगत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर से सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई नगर परिक्रमा में संगतें शमिल हुई।
दरबार साहिब की जय…, झंडेजी महाराज की जय….आदि के जयकारे लगाए। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची।
यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया। एसजीआरआर बिंदाल से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए संगतें लक्खीबाग पहुंचेगी।
ब्रह्मलीन श्री महंतों की समाधि पर माथा टेकने के बाद दोपहर तक नगर परिक्रमा दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद संगत प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों की ओर विदा होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
- सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी
- हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
- गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
Tuesday, June 2

