हरकी पैड़ी पर हिन्दू सेवा मण्डल ने किया लावारिस लोगों का सामूहिक अस्थि विसर्जन हिन्दू सेवा मण्डल गुरुवार को 1121 लावारिस शवों की अस्थियों को गंगा में विधि पूर्वक विसर्जित किया। हरकी पैड़ी पर अस्थि कलश लाने के बाद सभी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मृतात्माओं के मोक्ष की कामना की। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के जोधपुर मारवाड की अग्रणी संस्था हिन्दू सेवा मण्ंडल द्वारा राजस्थान के जोधपुर ो 1121 लावारिस लोगों की अस्थियों को हरिद्वार लाया गया। अस्थि विसर्जन से पूर्व अस्थि कलश यात्रा उत्तरी हरिद्वार के मुखिया गली से आरम्भ होकर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों…
Author: news61uk
घर से हुई लाखों की नगदी व जेवरात चोरी के मामले में रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों के संबंध कुख्यात बावरिया गिरोह से बताए गए हैं। विदित हो कि 10 जून को प्रीत विहार रुड़की निवासी महिला ने कोतवाली गंगनहर में घर में अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी तथा लाखों की ज्वेलरी चोरी करने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कप्तान प्रमेन्द्र…
बुधवार सुबह हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं। नालों की बाढ़ से नहर भी पानी से भर गई हैं। कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है। सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया। कार में 7 लोग सवार थे। इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। 3…
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर व जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर मंगलवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा आरती में प्रतिभाग किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें पुष्प और रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि इन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से धर्म, सेवा, संस्कार और संवेदना से युक्त फिल्मों के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कपूर परिवार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सिनेमा के माध्यम से देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपने…
बुधवार का दिन है और 25 जून मौसम के मिजाज के साथ सुबह से झमाझम बरसात राज्य के अनेक जनपदों में हो रही है मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के बाद अनेक जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पिचौरागढ़, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी…
हाईकोर्ट ने स्टे वेकेशन पर सुनवाई के लिए तय किया बुधवार का दिन उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए बुधवार की दोपहर का समय तय किया है। मामले में स्टे वेकेशन सहित अन्य पहलुओं पर भी सुनवाई की जाएगी। मंगलवार को राज्य सरकार ने यह मामला मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मेंशन किया, जिसके बाद अदालत ने सभी याचिकाओं को तलब करते हुए अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की है। दरअसल, बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल और अन्य याचिकाकर्ताओं ने अदालत में…
समाज को नशे से दूर रखने के लिए हरिद्वार पुलिस का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। वर्तमान में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत प्रचलित “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा “ के वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत ANTF यूनिट हरिद्वार व चौकी हर की पौड़ी पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा गंगा आरती के दौरान आरती स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं को नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने व स्वस्थ समाज की रचना करने में सहयोग करने की शपथ…
ई-पासपोर्ट से बदलेगा सफर का तरीका, मिलेगी तेज और सुरक्षित सेवा 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और विदेशों में कार्यरत पासपोर्ट अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के उन्नत संस्करण PSP V2.0 और ई-पासपोर्ट सेवा की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की घोषणा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि भारत की पासपोर्ट सेवा प्रणाली अब तकनीक के नए युग में प्रवेश कर रही है। उन्होंने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ को पासपोर्ट सुधारों का…
ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से जुड़े दूसरी शादी प्रकरण का आखिरकार भाजपा संगठन ने संज्ञान लिया है। पार्टी हाईकमान ने उनके आचरण को अनुशासन हीनता के दायरे में मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि विगत लम्बे समय से आपके अमर्यादित आचरण जो मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से समय-समय पर प्राप्त होते रहते है, आपके सामाजिक कृत्य एवं आचरण के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। विगत समय की आपकी गतिविधियाँ इस बात को स्पष्ट करती है। यह सार्वजनिक रूप…
उत्तराखण्ड राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार, बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने तथा राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा “कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता 2025” का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 23 मार्च से 23 मई 2025 तक चली, जिसमें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से व्यापक सहभागिता प्राप्त हुई। परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 मार्च 2025 को उत्तराखण्ड के शीतकालीन प्रवास के दौरान कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के आह्वान के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप किया गया।…
