उत्तराखंड में मानसून से पहले मौसम ने करवट ली है। देहरादून समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश, आकाशीय बिजली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेशभर में लगातार हो रही प्री-मानसून बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा बना हुआ है। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में तापमान इतना गिर गया है। आमतौर…
Author: news61uk
लंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं। वही, आज व्यवस्थाओं की समीक्षा और जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता कर कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के चार व पांच जून को उत्तराखंड दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए एक जुट…
देहरादून। राजधानी के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एसटीआई (यौन संचारित संक्रमण) विभाग के एक काउंसलर पर जांच के बहाने महिला मरीज से अभद्रता और बेसमेंट में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने उसे तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। काउंसलिंग रूम में अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला कुछ दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में इलाज…
देहरादून: बढ़ती ईंधन चुनौती के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, ईंधन खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सरकारी कामकाज से लेकर आम लोगों की जीवनशैली तक में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन, खाद्य पदार्थों…
हल्द्वानी/लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार जनआवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी के हस्तक्षेप के बाद हल्द्वानी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में किशोर शुभम अधिकारी के साथ कथित मारपीट और लापरवाही के मामले में पुलिस प्रशासन ने गंभीर संज्ञान लिया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जांच कराते हुए संबंधित केंद्र संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, शुभम अधिकारी (17 वर्ष), निवासी नैनीताल जनपद, नशे की लत से जूझ रहा था, जिसके उपचार हेतु उसे हल्द्वानी के “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था।…
देहरादून में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी परमिंद्र डोभाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए 54 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी का बड़ा कदम देहरादून। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 54 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस व्यापक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में…
Dehradun power cut: देहरादून में 10 अप्रैल तक कई क्षेत्रों में रोजाना 6 से 7 घंटे बिजली कटौती होगी। नई लाइन बिछाने और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में तय समय पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। देहरादून: Dehradun में अगले कुछ दिनों तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। नई लाइन बिछाने और मरम्मत कार्य के चलते 6 से 10 अप्रैल तक कई इलाकों में रोजाना 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है, खासकर दिन के समय जब अधिकांश कामकाज चलता है। Dehradun Power Cuts Till April…
Dehradun News: देहरादून में एक विवाहित महिला की मौत के मामले में पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। परिजनों ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहरादून: Dehradun के Basant Vihar थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका राजेश्वरी उरेडा की बड़ी बहन ने पुलिस को दी गई शिकायत…
ऋषिकेश में चल रही अवैध जुआ पार्टी के विरूद्ध दून पुलिस की कडी कार्यवाही एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी के विरूद्ध दून पुलिस की कडी कार्यवाही अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, रू0 1,37,600 रू0 नगद तथा विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद। हरिद्वारा रोड स्थित होटल में चल रही थी अवैध जुआ पार्टी, होटल को किया सील। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को किया निलम्बित। कोतवाली-ऋषिकेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई। प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की…
