कुल 1258.12 लाभ रूपये की 5 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया। भीमताल। जनपद नैनीताल निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। विकास की इस कड़ी में प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विकास भवन पहुॅचकर लोक निर्माण विभाग की 945.99 (नौ करोड़ पैंतालीस लाख निन्न्यानवे हजार) 04 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जबकि लोक निर्माण विभाग की ही 312.13 (तीन करोड़ बारह लाख तेरह हजार) की एक योजना का…
Author: news61uk
जनमन की सुरक्षा सर्वोपरि; सड़क खोद छोड़ी तो विधिक एक्शन तय जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू देहरादून दिनांक 09 फरवरी 2026, (सूवि) शिमला बायपास रोड पर सड़क खुदाई के कारण आमजन को हो रही असुविधा एवं यातायात बाधित होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिमला बायपास मार्ग पर की गई खुदाई उत्तराखंड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा की गई है, जिसके कारण सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हो गई…
सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। रेत से लदे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जो करीब एक घंटे तक धधकता रहा। खबर जनपद उधम सिंह नगर से है। घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौट सके सुबह करीब 8 बजे ढकिया नंबर एक निवासी 58 वर्षीय जयपाल सिंह बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए खनन सामग्री से लदे डंपर (UP21 CT 6334)…
देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। सोमवार को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहे। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।…
देहरादून: उत्तराखंड में भोजन माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मानदेय वृद्धि को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे इन कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है। उत्तराखंड में वर्तमान में करीब 24 हजार भोजन माताएं पीएम पोषण योजना के तहत स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने का अहम कार्य कर रही हैं। वर्तमान में भोजन माताओं को तीन…
देहरादून की थाना बसंतविहार पुलिस ने एक शातिर मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से लुटा गया मोबाइल और घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा भी बरामद कर लिया है आपको बता दे की दिनांक 07-02-26 को वादिनी सुमन कुमारी पुत्री भिखारी सैनी निवासी जनकपुरी नयागांव मूल पता दरभंगा मुस्तफापुर बिहार द्वारा थाना बसंतविहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 6 फरवरी 26 की सांय वह शांतिकुंज वसंत विहार काम पर जा रही थी । इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी सवार दो लड़कों द्वारा उसका मोबाइल REAL ME NOTE नीले रंग का छीन कर…
देहरादून। विकास के नाम पर सड़कों को बेतरतीब ढंग से खोदने और साइट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने पर जिलाधिकारी सविन बंसल का सब्र जवाब दे दिया। जिलाधिकारी बंसल की बार बार की हिदायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद प्रशासन ने रोड में लगीं सात एजेंसियों की अनुमति रद्द कर दी है। अब ये एजेंसी फिलहाल आगे सड़कों की खोदाई नहीं कर पाएंगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन की क्यूआरटी ने समय समय पर निरीक्षण में पाया कि निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का घोर अभाव है। इसके लिए लापरवाह एजेंसियों के…
देहरादून : परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोक कलाकारों, साहित्यकारों, कला प्रेमियों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन और इसकी संस्थापक गीता धामी सहित आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने जागर, मांगल,…
देहरादून । अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश भर से आए संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परेड ग्राउंड में जमावड़ा शुरू हो गया है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। महापंचायत में अंकिता की माता सोनी देवी एवं पिताजी वीरेंद्र सिंह भंडारी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सीबीआइ से वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की है। रविवार को सुबह 10 बजे से राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए थे।…
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में लंबे समय से चली आ रही ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। निगम को 200 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती के लिए शासन से आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की अनुमति मिल गई है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। रोडवेज प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी यात्रा सीजन से पहले राज्य के सभी बस डिपो में स्टाफ की कमी को पूरी तरह खत्म किया जाए। भर्ती पूरी होते ही विभिन्न डिपो में चालक और परिचालकों की तैनाती कर दी…
