देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. बीते दिन रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर तांडव मचाया, जिसका रूह कंपा देने वाला वीडियो अब सामने आया है. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला में सोमवार शाम को मार्बल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती और खुद ट्रक का चालक घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक किस तरह अनियंत्रित होकर पलट गया. साथ ही इस क्षेत्र में यह चौथी घटना है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत है.
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सहारनपुर से मार्बल लेकर एक बड़ा ट्रक देहरादून की तरफ आ रहा था. मोहब्बेवाला के पास अचानक ट्रक का आगे वाला एक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकराने के बाद सड़क के बीचों बीच पलट गया. इस दौरान स्कूटी सवार एक युवती अंजलि निवासी कमल विहार बंजारा वाला ट्रक की चपेट में आ गई. जबकि हादसे में ट्रक चालक फैजल निवासी जिला अलवर राजस्थान भी घायल हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
लेकिन घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया जिस कारण पुलिस को यातायात को डाइवर्ट करना पड़ा और ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी और करीब 2 घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
- सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी
- हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
- गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
Tuesday, June 2
