रामनगर: हल्द्वानी से हरिद्वार–देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. यह दुर्घटना रामनगर के पास हल्द्वानी–रामनगर राज्य मार्ग पर बेलगड़ क्षेत्र के पास उस समय घटित हुई, जब बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंस गई.
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस संख्या UK04 PA 1681 हल्द्वानी से चलकर देहरादून की ओर जा रही थी. बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे. बेलगड़ के पास एक बाइक अचानक सामने आ गई, जिसे बचाने के लिए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और बस को मोड़ने की कोशिश की. इसी दौरान बस सड़क के किनारे कच्चे हिस्से में धंस गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 6 से 7 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से बस से बाहर निकाला गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
- नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
- अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
- खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
- चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
- हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
- देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
- धामी सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता से मिलेगा शस्त्र लाइसेंस?
- देवप्रयाग हादसा: खाई से नदी में गिरी इनोवा, SDRF ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
Tuesday, June 2
