देहरादून । अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश भर से आए संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परेड ग्राउंड में जमावड़ा शुरू हो गया है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। महापंचायत में अंकिता की माता सोनी देवी एवं पिताजी वीरेंद्र सिंह भंडारी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सीबीआइ से वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की है। रविवार को सुबह 10 बजे से राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए थे।…
Author: news61uk
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में लंबे समय से चली आ रही ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। निगम को 200 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती के लिए शासन से आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की अनुमति मिल गई है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। रोडवेज प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी यात्रा सीजन से पहले राज्य के सभी बस डिपो में स्टाफ की कमी को पूरी तरह खत्म किया जाए। भर्ती पूरी होते ही विभिन्न डिपो में चालक और परिचालकों की तैनाती कर दी…
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक ही गांव से सामने आए दो अलग-अलग सामूहिक दुष्कर्म के मामलों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दोनों ही मामलों में महिलाओं के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिए गए, जिससे पीड़िताओं को मानसिक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय की हैं, लेकिन आरोपों की प्रकृति और तरीका लगभग एक जैसा होने के कारण मामले को बेहद गंभीर…
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत दौरे के दौरान बनबसा एनएचपीसी सभागार में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने व्यापारी वर्ग, पर्यटन कारोबारी, महिला समूह, जनप्रतिनिधि समेत विभिन्न क्षेत्रों के हित धारकों से संवाद किया. सीएम धामी ने कहा कि बजट किसी भी राज्य की दशा और दिशा को तय करता है. बजट पूरे संवाद में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से सुझाव लिए गए हैं. ताकि, समय पर उन सुझाव पर काम किया जा सके. बनबसा एनएचपीसी सभागार में सीएम धामी की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और…
देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही प्राइवेट टैक्सी कंपनियों ओला और उबर को टक्कर देने के लिए ‘भारत टैक्सी सेवा’ शुरू की जाएगी। यह सेवा सहकारी मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें टैक्सी चालक सिर्फ ड्राइवर नहीं बल्कि अपने वाहन के पूर्ण स्वामी होंगे। इस योजना की घोषणा पहले ही केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कर चुके हैं और अब इसे उत्तराखंड में लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इस योजना का मकसद बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित पूंजी निर्माण करना नहीं है, बल्कि टैक्सी चालकों यानी ‘सारथियों’…
देहरादून। शिमला बाईपास चौक पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। रेड सिग्नल होने पर महिला चौक क्रास करने लगी, इसी दौरान ग्रीन सिग्नल होने पर ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ाई तो महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है व चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्वजन की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बंसल होम निवासी मुर्शिदुल निशां (55 वर्ष) किसी काम से माजरा गई हुई थीं। शाम को वह विक्रम से…
हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रसिद्ध दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में 15 वर्षीय किशोर कुनाल का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर की पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर कुनाल, मूल रूप से रायघटी, लक्सर का निवासी था। उसका परिवार वर्तमान में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में किराए के मकान…
29 विषयों को हस्तांतरित किए जाने की कार्यवाही को तुरंत अमल लाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतीराज विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की पंचायत की भूमि पर जहां कहीं भी कब्ज़ों और अतिक्रमण की स्थिति है उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। उन्होंने लैंड बैंक की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ 73वें संविधान संशोधन के फलस्वरुप संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियों, कार्यों एवं कार्मिक त्रिस्तरीय पंचायतों को हस्तांतरित किए…
देहरादून: भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp की नियति पर सुप्रीम कोर्ट 9 फरवरी को बड़ा फैसला सुनाने जा रहा है, जिसके बाद ऐप के भविष्य को लेकर काफी चर्चा तेज हो गई है। कोर्ट ने Meta और WhatsApp को कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि यूजर्स की निजता के अधिकार के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। दरअसल WhatsApp की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी पर विवाद कई देशी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चल रहा है। इस पॉलिसी के तहत कंपनी उपयोगकर्ताओं का डेटा Meta ग्रुप के अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ साझा करती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस…
देहरादून: मनीष बॉलर मामले में एसटीएफ ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी को हरिद्वार में गंग नहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी में फर्जी आधार कार्ड लगाकर फर्जी गवाही दी थी. साथ ही इस मामले अब तक घटना में शामिल कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. बता दें प्रवीण वाल्मीकि गैंग के सम्बन्ध में पिछले महीने में मिली सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर एसटीएफ ने जांच की. जिसके बाद 27 अगस्त 2025 को एसटीएफ ने थाना गंगनहर में कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मिकी, भतीजा मनीष…
