Author: news61uk

डोईवाला। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मंगलवार शाम एयरपोर्ट पहुंचे एक युवक के पास जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद सीआइएसएफ ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे जौलीग्रांट पुलिस चौकी लाया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि आरोपित युवक बेंगलुरु के एक होटल में कार्य करता है। जो की इंडिगो एयरलाइंस की मंगलवार शाम को जाने वाली फ्लाइट…

Read More

हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनभूलपुरा में रेलवे की 31 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में दिए आदेश के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। पीएससी को भी अभी सप्ताह भर तक क्षेत्र में तैनात रखा जाएगा। इस मामले में प्रारंभिक याचिकाकर्ता आरटीआइ एक्टिविस्ट रविशंकर जोशी को पूर्व में प्रशासन ने गनर उपलब्ध कराया है। इधर,जिला प्रशासन कोर्ट के लिखित आदेश के इंतजार में है। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता के लिए अभियान चलाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Read More

राजधानी के पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह को इस साल का स्कॉच अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। स्कॉच ग्रुप हर साल पुलिस व अन्य विभागों में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अवार्ड देता है। इस बार लोकजीत सिंह को यह अवार्ड पिछले साल की चारधाम यात्रा में बेहतर समन्वय के लिए दिया जा रहा है। उन्हें यह अवार्ड आगामी 28 मार्च को दिल्ली स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में प्रदान किया जाएगा। पिछले साल चारधाम यात्रा में पहली बार एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना आईजी रेंज कार्यालय में की गई थी। इसका प्रभार एसपी ट्रैफिक…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह भवन लक्कड़घाट रोड, निर्मल बाग, ब्लॉक-सी में निशांत मालिक द्वारा निर्मित किया जा रहा था। प्राधिकरण को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज,…

Read More

वनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में विस्तृत सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़ा गतिरोध अनिश्चितकाल तक जारी नहीं रह सकता। अदालत ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए स्थल पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन कर सकें और उनकी पात्रता का विधिवत निर्धारण हो…

Read More

हल्द्वानी। उत्तराखंड में न्यायालयों को मिली धमकियों के बाद अब हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को कॉलेज के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए घातक “साइनाइड पॉइजन बम” रखने और दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई। ईमेल में लिखा गया कि “कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें।” यह मेल 24 फरवरी को सुबह 11:38 बजे प्राप्त हुई। मेल मिलते ही मेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच…

Read More

हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी), डाटा क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी शिकायतकर्ता से वर्ष 2017 के VAT टैक्स के निपटान के नाम पर 20 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की…

Read More

राज्य में प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर किसानों और उद्योग जगत ने कड़ा विरोध जताया है. उत्तराखंड में बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर जनसुनवाई का दौर जारी है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा रुद्रपुर विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आम उपभोक्ताओं का पक्ष सुना गया. आयोग के समक्ष राज्य की विद्युत कंपनियों उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम…

Read More

हल्द्वानी। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसपर मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में देर रात की घटना पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उनका पत्नी से विवाद हो गया। ऐसे में वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और…

Read More

देहरादून रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे नंदा देवी एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब ट्रेन दीवार से टकरा गई। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंडल से कई अधिकारी देहरादून पहुंच गए, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद अतिरिक्त कोच नंदादेवी एक्सप्रेस में लगाए गए थे। रूट से वापस लौटने के बाद कुल 11 अतिरिक्त कोच में से 10 को खड़ा करने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर गई थी। शंटिंग मास्टर…

Read More