मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी की धनराशि देहरादून। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री…
Author: news61uk
Haldwani : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवम् कुप्रबंधन की जाँच हेतु जिलाधिकारी महोदय, नैनीताल के आदेश संख्या 1258/29-ए.आर.ए./ 2025-26 दिनांक 19.02.2026 से निम्नानुसार एक संयुक्त जाँच समिति का गठन किया गया हैः- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल -अध्यक्ष । नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी। सदस्य । अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (तृतीय), हल्द्वानी।-सदस्य । उक्त गठित समिति द्वारा निम्नानुसार वर्णित बिन्दुओं के संबंध में जांच की जायेगीः- (क) चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत…
देहरादून। इस बार होली के त्योहार पर बहुत असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि होलिका दहन 2 मार्च को होगा अथवा 3 तारीख होगा ? किस समय पर होगा? और धुलेंडी किस दिन होगी? किसी भी त्यौहार पर जब जनमानस के बीच इस प्रकार की बातें सोशल मीडिया पर अथवा अन्य माध्यमों से सामने आती हैं ,तो उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ का बयान लोगों के लिए संजीवनी का कार्य करता है, इस बार भी उनका बहु प्रतीक्षित मार्गदर्शक बयान आज जनहित में जारी हो गया है।…
शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म हैड़ाखान मार्ग पर वारदात, अल्मोड़ा के दन्या के हैं दोनों आरोप हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को कार से हैड़ाखान मार्ग पर ले गए। वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई। पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। प्रभारी एसओ दिलीप के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र निवासी किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने…
देहरादून। विश्व बैंक से पोषित उत्तराखंड दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम के तहत राज्य में 1600 करोड़ रुपये की लागत नई पेयजल योजनाएं आकार लेंगी। कैबिनेट ने इस संबंध में विश्व बैंक के साथ ऋण अनुबंध हस्ताक्षरित करने के लिए पेयजल विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। केंद्र सरकार ने पूर्व में दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम विश्व बैंक की सहायता से क्रियान्वित करने के राज्य के प्रस्ताव पर सहमति दी थी। विश्व बैंक ने भी इस पर सहमति दे दी है। अब पेयजल विभाग और विश्व बैंक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। योजना के तहत विश्व बैंक 1280 करोड़ का सहयोग देगा,…
थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर थाना प्रभारी रहेंगे जिम्मेदार, होगी सख्त कार्यवाही सत्यापन/चैकिंग अभियान के तहत की जाए प्रभावी कार्यवाही, अभियानों में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारी कार्यवाही के लिये रहे तैयार पीक आवर्स के दौरान भीड-भाड वाले स्थानो, मुख्य बाजारों/मार्गो पर बढे पुलिस की विजिब्लिटी सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को पीक आवर्स में स्वंय क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का ले जायजा अभ्यस्थ अपराधियों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही कर उन्हें किया जाये निरूद्व ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु टीमें गठित कर की जाये प्रभावी कार्यवाही दिनाँक 24/02/2026 की देर रात्रि…
सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों की अनदेखी कर की जा रही प्लाटिंग और व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थलों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही की। प्राधिकरण का कहना है कि मास्टर प्लान के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त प्राधिकरण की टीम ने शेरपुर क्षेत्र में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे, नया…
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के नजदीक फतेहपुर रेंज के पनियाली जंगल में लापता हुई महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में दहशत है। जंगल में पहले महिला की चप्पल, दराती, कपड़े और खून के निशान मिले थे, जिसके बाद बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही थी। सर्च अभियान के दौरान महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल के अंदर से बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कमला फर्त्याल रोज की तरह जंगल में घास और लकड़ी लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो जंगल में उसकी चप्पल, दराती…
धामी कैबिनेट ने इस साल बजट में 10 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.इस साल 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. आगामी वित्तीय वर्ष 2026 27 के लिए पेश होने वाले बजट पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति जाता दी है. पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल बजट में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में इस साल 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर…
हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में मंगलवार को हाई स्कूल हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी, जहां कक्ष निरीक्षकों को कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान करने पर पता चला कि चार युवतियां और चार युवक वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। आरोपितों ने मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर अपने फोटो चिपका लिए थे और उसी के आधार पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया। यह फर्जीवाड़ा इतना सुनियोजित था कि…
