Author: news61uk

myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर “मेरी योजना” पुस्तिका की सभी योजनाएं ऑनलाइन, पारदर्शिता और सुगमता की ओर बड़ा कदम आमजन तक सुलभता से त्वरित और सरल जानकारी पहुंचाने की पहल देहरादून।​प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा myScheme पोर्टल का अनावरण किया गया है। ​myScheme पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित समस्त योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन ने राजस्व अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने का आदेश जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कल से शुरू  हो रही है। परीक्षा में सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन ने राजस्व अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने का आदेश किया है। 21 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा 20 मार्च 2026 तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश भर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156…

Read More

देहरादून। दूसरे राज्यों से एनओसी लेकर यात्री वाहन देहरादून में पंजीकृत कराने वाले वाहन स्वामियों को अब पुलिस सत्यापन अनिवार्य कराना होगा। उनके मूल पते या किरायानामे का पुलिस से सत्यापन हुए बिना वाहनों के देहरादून संभाग में पंजीयन पर आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने रोक लगा दी है।आरटीओ के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ऐसे कुछ संदिग्ध मामले पकड़ में आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आरटीओ ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए साफ कहा कि 12 सीटर से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहनों के पंजीकरण और परमिट से जुड़े सभी कार्य अब केवल पूर्ण दस्तावेज…

Read More

रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 24 वाहनों के चालान किए गए, 17 वाहनों को सीज किया गया और 14 वाहनों के कोर्ट चालान किए…

Read More

टिहरी-टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने खून के रिश्तों को तार-तार किया है,गांव के ही एक चाचा पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर बलात्कार के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी…

Read More

राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर: चौहान उत्तरकाशी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकारण को क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं और भी हैं जिन पर जल्दी ही संस्तुति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए चौहान ने कहा कि महाविधालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग क्षेत्र के लोग लम्बे समय से कर रहे थे। आखिरकार आज यह मांग भी पूरी…

Read More

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि, धनाभाव नहीं बनेगा बाधा, विभाग बताए जरूरत, जिला प्रशासन करेगा गेप फंडिंग-डीएम ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा, मोबाइल टीमें भी रहेगी तैनात होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर होंगे सार्वजनिक, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ और समग्र सूचना डीएम के निर्देश, यात्री सुविधा केंद्र हो सुसज्जित, शटल सेवा के साथ होल्डिंग एरिया में रहे सभी आधुनिक सुविधाएं चारधाम यात्रा में मेडिकल सुविधाओं पर फोकस, टेस्टिंग किट और एंबुलेंस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती वाहनों की फिटनेस अनिवार्य, ग्रीन कार्ड के साथ परिवहन विभाग…

Read More

चम्पावत: उत्तराखंड के टनकपुर में 21 फरवरी को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला चंपावत जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है, जहां चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग चंपावत द्वारा सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 15 से अधिक राष्ट्रीय…

Read More

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए धामी सरकार गंभीर है और शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को जल्दी ही कैबिनेट में लाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव भी राजस्व और वन अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित कर चुके हैं। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे…

Read More

विकासनगर, देहरादून :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं।…

Read More