Uttarakhand city news Ramnagar-: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नर हाथी की मौत से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि यह घटना कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज के कालागढ दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक, क०सं०-4 और 5 का मिलान नूनगढ सहायक नाले के पास की बताई जाती है जहां बीती देर शाम 25. जुलाई को वन कर्मियों ने गश्त के दौरान एक वयस्क नर हाथी का एक शव देखा जिसकी सूचना वनकर्मियों ने पार्क प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे पार्क प्रशासन ने जांच पड़ताल करते हुए बताया कि उक्त नर हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए गए हैं शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हाथी की मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टयता प्राकृतिक प्रतीत हो रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखकर टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
- गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
- देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी
- उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश
- देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर
- डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
- श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू
- CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत
- देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी
- CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, कला-संस्कृति पर हुई चर्चा
Monday, May 25

