Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
  • श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू
  • CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत
  • देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी
  • CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, कला-संस्कृति पर हुई चर्चा
  • देहरादून में नियम तोड़ने वाले 103 होमस्टे पर बड़ा एक्शन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण।
  • मुख्यमंत्री धामी ने मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर किया शोक व्यक्त
  • CM धामी आज नैनीताल दौरे पर, रामनगर से हल्द्वानी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • नैनीताल में सभी अस्पतालों का सेफ्टी ऑडिट, खामियां मिलने पर होगा सील कार्रवाई
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
उत्तराखंड

डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

By May 24, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

“मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं” — डॉ. कुमार विश्वास

देहरादून। प्रख्यात कवि एवं कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास ने देहरादून के थानो स्थित देश के पहले “लेखक गांव” में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में युवाओं को साहित्य, संस्कृति और भारतीय संवेदनाओं से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लेखक गांव केवल एक भौतिक स्थान नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य और संस्कृति का जीवंत केंद्र बनता जा रहा है, जहां नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ना सीख रही है।

डॉ. कुमार विश्वास ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं। लेखक गांव जैसे स्थान ही उन सपनों को संस्कार और दिशा देते हैं।”

सुमित्रानंदन पंत जयंती पर आयोजित हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

प्रकृति के सुकुमार कवि एवं छायावाद के प्रमुख स्तंभ सुमित्रानंदन पंत की जयंती के अवसर पर लेखक गांव स्थित नालंदा पुस्तकालय और अटल प्रेक्षागृह में “सुमित्रानंदन पंत साहित्य पर्यटन पथ” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम उत्तराखंड भाषा संस्थान, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं लेखक गांव के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

बाल कवियों ने किया भावपूर्ण काव्य पाठ

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आयोजन नालंदा पुस्तकालय में किया गया, जहां बाल कवियों द्वारा सुमित्रानंदन पंत की कविताओं का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अटल प्रेक्षागृह में आयोजित द्वितीय सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बच्चों द्वारा लेखक गांव के कुलगीत “लेखक गांव हमारा है” के सामूहिक गायन से हुआ।

इस दौरान “सुमित्रानंदन पंत साहित्य पर्यटन पथ” पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित साहित्य प्रेमियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

“एक कविता लिखने से पहले हजार कविताएं पढ़िए”

मुख्य अतिथि डॉ. कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में युवाओं को साहित्य पढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा, “यदि आपको एक कविता लिखनी है तो पहले हजार कविताएं पढ़नी होंगी।”

उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से पुस्तकों और साहित्य के साथ अधिक समय बिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा भारतीय संस्कृति और साहित्य की ओर लौट रहे हैं और लेखक गांव इस सकारात्मक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

“पंत जी ने प्रकृति को केवल देखा नहीं, जिया”

सुमित्रानंदन पंत को स्मरण करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि पंत जी ने अपनी कविताओं में प्रकृति को केवल देखा नहीं, बल्कि उसे जिया है। उन्होंने कहा कि प्रयाग में रहने के बावजूद पंत जी के भीतर उत्तराखंड हिमालय की आत्मा सदैव जीवित रही।

उन्होंने लेखक गांव द्वारा पंत जी की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया।

“लेखक गांव साहित्यिक पर्यटन का नया केंद्र”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लेखक गांव के संस्थापक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत का साहित्य भारतीय चिंतन, प्रकृति और मानवीय मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है।

उन्होंने कहा कि पंत जी की रचनाओं में हिमालय की चेतना, प्रकृति की पवित्रता और भारतीय संस्कृति की आत्मा समाहित है। लेखक गांव उसी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का सशक्त प्रयास है।

निशंक ने कहा कि “सुमित्रानंदन पंत साहित्य पर्यटन पथ” केवल पर्यटन परियोजना नहीं, बल्कि भारतीय साहित्यिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने का अभिनव अभियान है।

साहित्य और प्रकृति का गहरा संबंध

विशिष्ट अतिथि एवं पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत ने कहा कि साहित्य और प्रकृति का संबंध अत्यंत गहरा है तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वहीं, डॉ. मायावती ढकरियाल ने बच्चों से पंत जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अध्ययन, साहित्य और रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

काव्य पाठ ने बांधा समां

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में काव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें भारती मिश्र, डॉ. समा कौशिक, यामा शर्मा, डॉ. उषा झा, मणिक अग्रवाल, विजय तौरी, प्रीति मनराल, हरेन्द्र नेगी ‘तेजांश’ और डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर डॉ. कमला पंत, डॉ. विद्या सिंह, डॉ. शशांक शुक्ला और संजय महर ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए सुमित्रानंदन पंत की साहित्यिक विरासत को याद किया।

देशभर से साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने की सहभागिता

कार्यक्रम का संयोजन पूजा पोखरियाल ने किया जबकि संचालन डॉ. बीना बेंजवाल और मोनिका शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता डॉ. आरुषि निशंक, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, प्रो. प्रदीप भारद्वाज, डॉ. राकेश सुन्दरियाल, डॉ. बेचैन कंडियाल और अनिल शर्मा सहित देशभर से साहित्यकारों, शिक्षाविदों और युवा रचनाकारों ने सहभागिता की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

May 24, 2026
Read More

श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

May 24, 2026
Read More

देहरादून में नियम तोड़ने वाले 103 होमस्टे पर बड़ा एक्शन

May 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

May 24, 2026 उत्तराखंड

“मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं” — डॉ. कुमार विश्वास देहरादून। प्रख्यात कवि…

Read More

श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

May 24, 2026

CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

May 24, 2026

देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी

May 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

May 24, 2026

श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

May 24, 2026

CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

May 24, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.