Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
  • देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी
  • उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर
  • डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
  • श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू
  • CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत
  • देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी
  • CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, कला-संस्कृति पर हुई चर्चा
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

By May 25, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

खटीमा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत,आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी सुविधाएं क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी तथा शिक्षा विकास की नई संभावनाओं को गति देंगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। खटीमा में स्थापित की गई दीदी की लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय छात्रों को शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य निर्धारण के साथ बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। नई लाइब्रेरी ऐसे विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी,यहां उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, इसी क्रम में इस लाइब्रेरी का संचालन भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित किया जयेगा जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके। इसके लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। खटीमा में स्थापित यह लाइब्रेरी आने वाले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यायामशाला भवन के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण को भी युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। आधुनिक उपकरणों एवं बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में फिट इंडिया मूवमेंट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए खेल एवं फिटनेस से जुड़ी सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। आधुनिक व्यायामशाला स्थानीय युवाओं को नियमित व्यायाम, शारीरिक दक्षता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। खटीमा उनका गृह क्षेत्र होने के साथ-साथ विकास के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का भी केंद्र है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने तथा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्राप्त होगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

May 25, 2026
Read More

देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

May 25, 2026
Read More

उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश

May 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026 उत्तराखंड

खटीमा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में…

Read More

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

May 25, 2026

देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

May 25, 2026

उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश

May 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

May 25, 2026

देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

May 25, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.