Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
  • देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी
  • उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर
  • डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
  • श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू
  • CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत
  • देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी
  • CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, कला-संस्कृति पर हुई चर्चा
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश

By May 25, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी गहन जांच की जाए और भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों के मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी भू कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज करने तथा उसकी समय-समय पर जांच और समीक्षा करने को कहा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच करने और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसेवा केंद्रों की जांच कर अवैध राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे अपात्र लोगों को भी चिह्नित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और वेरिफिकेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में मानसून पूर्व समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। आंतरिक क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में अनावश्यक बिजली कटौती किसी भी स्थिति में न हो। यदि किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़े तो इसकी पूर्व सूचना स्थानीय स्तर पर जनता तक पहुंचाई जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार फीडबैक लिया जाए और सुझावों व शिकायतों के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। यात्रा मार्गों पर पेयजल व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने मानसखंड यात्रा के अंतर्गत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को अगले माह तक हर हाल में पूरा करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं जैसे पॉली हाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखने और वास्तविक रूप से किसानों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी क्षेत्र में परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जोशीमठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए मानसून से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026
Read More

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

May 25, 2026
Read More

देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

May 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026 उत्तराखंड

खटीमा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में…

Read More

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

May 25, 2026

देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

May 25, 2026

उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश

May 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

May 25, 2026

देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

May 25, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.