देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है. चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी. महिला का शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. ये घटना देहरादून के थाना रायपुर…
Author: news61uk
देहरादून/हल्द्वानी उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बॉन्डधारी डॉक्टर्स के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले कुल 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 49 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ (पीजी) डॉक्टर शामिल हैं। सरकार के अनुसार, इन डॉक्टरों को अनिवार्य सेवा के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित अवधि (3 से 5 साल) सेवा देना अनिवार्य था। बांड की शर्तों के अनुसार, पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि डॉक्टर सरकारी सेवा…
देहरादून/ हरिद्वार/ गोपेश्वर। चैत्र नवरात्रि 2026 पर उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” का बड़ा अपडेट जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर यह तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में 19 मार्च 2026 को ही चैत्र नवरात्रि का त्योहार प्रारंभ होगा। कलश स्थापना का शुभ समय आचार्य दैवज्ञ बताते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन देवी की पूजा के साथ-साथ कलश स्थापित भी किया जाता है।…
ऐजेंसी पर ही वितरित किए जा रहे थे गैस सिलेंडर; ऐजेंसी पर भारी भीड़ से कानून व्यवस्था बिगड़ने की थी प्रबल संभावना; डीएम की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा देहरादून दिनांक 15 मार्च 2026,(सूवि) एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिलाधिकारी जिलें में गैस आपूर्ति/वितरण बैकलॉक की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन के आदेशों की नाफरमानी पर…
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में 24 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद जारी आदेश के क्रम में रविवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव न्यायमूर्ति प्रदीप मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने प्रस्तावित पुनर्वास कैंप स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रभावित क्षेत्र में उन स्थानों का जायजा लिया जहां आगामी दिनों में पुनर्वास संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में 24 फरवरी को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश…
रुद्रपुर। कभी कंधे पर पंप टांगे खेतों में घंटों तक दवा छिड़कते किसान अब नई तकनीक की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। खेती में आधुनिक यंत्रों की बढ़ती मौजूदगी के बीच पंतनगर में आयोजित 119वें किसान मेले में दवा छिड़काव करने वाला कृषि ड्रोन किसानों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया। मेले में लगाए गए इस ड्रोन को देखने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। स्टाल कर्मी संजय ने बताया कि यह ड्रोन सिर्फ पांच मिनट में एक एकड़ खेत में कीटनाशक या उर्वरक का छिड़काव कर सकता है। पारंपरिक तरीके से यही काम करने में किसानों…
उत्तराखंड। उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह गरज के साथ बूंदाबांदी हुई और तेज हवाओं से एक बार दोबारा ठंड लौट आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून। डोईवाला शुगर मिल में मैग्मा मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान अचानक मशीन चालू करने से उसमें काम कर रहे तीन मजदूर उसमें फंस गए। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को उपचार देकर छुटृटी दे दी गई। तीन मजदूर शुगर मिल में निजी ठेकेदार के कर्मचारी है। घटना के बाद मशीन किसने चालू की इसका पता नहीं चला पाया है। शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर ने…
हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लाइव वीडियो बना कर खुदकुशी की कोशिश की। काठगोदाम पुलिस ने रानीबाग के जंगल से उन्हें बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ की मशहूर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने शनिवार को काठगोदाम के रानीबाग स्थित जंगलों में आत्महत्या का प्रयास किया। ज्योति अधिकारी ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो साझा किया, जिससे उनके प्रशंसकों और परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ज्योति अधिकारी शनिवार 14 मार्च की सुबह से अचानक अपने घर से लापता…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई” जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति…
