हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में 24 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद जारी आदेश के क्रम में रविवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव न्यायमूर्ति प्रदीप मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने प्रस्तावित पुनर्वास कैंप स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रभावित क्षेत्र में उन स्थानों का जायजा लिया जहां आगामी दिनों में पुनर्वास संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में 24 फरवरी को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देशों के अनुसार 19 मार्च के बाद से प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाए जाने हैं। इसी के तहत छह अलग-अलग स्थानों को चिन्हित किया गया है और छह टीमों का गठन कर इन क्षेत्रों में पुनर्वास शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित क्षेत्र का कोई भी घर या परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
कैंप के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों से आवेदन पत्र भी भरवाए जाएंगे। ईद के त्योहार को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदीप मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया से ईद के आयोजन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविरों की शुरुआत 20 मार्च से की जा सकती है, जबकि परिस्थितियों के अनुसार इसे 21 मार्च से भी शुरू किया जा सकता है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सभी परिवारों तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह कैंप पूरी तरह से उनकी सहायता के लिए लगाए जा रहे हैं और इनका किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। शिविरों में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी
- अब एक क्लिक में छुट्टी: उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन लीव सिस्टम लागू
- रुद्रपुर से नाबालिग छात्रा लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका
- नैनीताल – डीएसबी की 20 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, कमरे में लटकी मिली सिमरन
- महिला स्वयं सहायता को समूहों को उपलब्ध कराया जाएगा आनलाईन बाजार; गूगल मैप्स पर पंजीकरण के डीएम ने दिए निर्देश
- ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
- ऋषिकेश में छात्र संघ समारोह: सतपाल महाराज बोले—छात्र राजनीति लोकतंत्र की नर्सरी, ABVP की बड़ी जीत का जिक्र
- बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर उग्र होता जनआंदोलन, पहले दिन 12 घंटे का क्रमिक अनशन; 6 मई को निर्णायक जनसभा
- नैनीताल में थार खाई में गिरी: एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
- सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त
Tuesday, May 5

