देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन सफलतापूर्वक स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब और अधिक सटीक एवं तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को जाता है, जिनके विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से यह मशीन संस्थान को प्राप्त हो पाई है। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू…
Author: news61uk
हल्द्वानी। शहर के लोगों के लिए अब फेफड़ों और छाती से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज और भी आसान हो गया है। नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन) डॉ. प्रमोज जिंदल की ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल भी उपस्थित रहे। डॉ. प्रमोज जिंदल अब हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में मरीजों के प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को…
कीर्तिनगर क्षेत्र के पुराने पुल पर एक युवक के हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। हालांकि, समय रहते पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई और अभी वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में मायूसी हाथ लगने पर युवक ने जानलेवा कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) को डॉ. मयंक ने मोबाइल फोन के माध्यम से कीर्तिनगर थाने को सूचना दी कि पुराने पुल के पास एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है, जिसने अपने हाथ की नस काट ली…
हल्द्वानी में चार दोस्तों के साथ मोमो खाने गए युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरे युवक को भी हल्की चोट आई है। मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे ने बताया कि हम चारों दोस्त हल्द्वानी में एक-दूसरे से मिलने आए थे। जैसे ही अनिल रौतेला हमसे मिलने आया, तो उसे ऊपर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर डंपर को तेज रफ्तार भगाकर वहां से भाग गया। इसके बाद हम अनिल रौतेला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाली…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग लगने…
देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार साल पहले 23 मार्च को शपथ ली थी, सरकार के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं के जरिए जश्न मनाने का दौर चल रहा है । हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हल्द्वानी में विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,नारायण दत्त तिवारी के बाद सबसे लंबे समय तक देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाले नेता बन चुके है। वे लगातार साढ़े चार साल से अधिक, सरकार का…
देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति…
नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंचीधाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों और नैनीताल मालरोड पर भू-धसाव रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से पूरा कर पर्यटन सीजन से पहले इस मार्ग पर यातायात सुचारू किया जाए। साथ…
देहरादून। कोतवाली कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, बिंदाल क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित रघुनाथ…
देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे…
