Author: news61uk

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग लगने…

Read More

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार साल पहले 23 मार्च को शपथ ली थी, सरकार के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं के जरिए जश्न मनाने का दौर चल रहा है । हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हल्द्वानी में विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,नारायण दत्त तिवारी के बाद सबसे लंबे समय तक देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाले नेता बन चुके है। वे लगातार साढ़े चार साल से अधिक, सरकार का…

Read More

देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति…

Read More

नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंचीधाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों और नैनीताल मालरोड पर भू-धसाव रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से पूरा कर पर्यटन सीजन से पहले इस मार्ग पर यातायात सुचारू किया जाए। साथ…

Read More

देहरादून। कोतवाली कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, बिंदाल क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित रघुनाथ…

Read More

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे…

Read More

लालकुआं/नैनीताल। लालकुआं क्षेत्र की लाखों की आबादी के लिए बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लालकुआं में पिछले चार दिनों से एक भी महिला डॉक्टर मौजूद नहीं है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और आशा वर्करों को झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि यहां अपनी सेवाएं दे रही महिला डॉक्टर डॉ. प्रेमलता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल द्वारा अचानक मोटा हल्दू अटैच कर दिया गया। इसके बाद से स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। स्थिति यह है कि सैकड़ों गर्भवती…

Read More

लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। रविवार की देर रात लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रहीं कार संख्या यूके 03- 3999 घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी, लोहाघाट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सेवा सदन में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए. जिन्हें सीएम पुष्कर धामी ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा. जिसमें 10 महिला सफाई निरीक्षक भी शामिल रहीं. इस दौरान सीएम धामी ने करीब 62 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नए बिल्डिंग का भी शिलान्यास किया. बताया जा रहा है कि शहरी विकास निदेशालय का हरित एवं आधुनिक भवन करीब 62 करोड़ रुपए की…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से सम्मानित और उत्तराखंड के गौरव बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने नेतृत्व और सैन्य रणनीति से भारतीय सेना को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का…

Read More