Author: news61uk

देहरादून। अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस दो बसों में भरकर इन लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड और मालवीय नगर में…

Read More

संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया…

Read More

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य…

Read More

उत्तराखंड: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं, जिनसे भारत भी अछूता नहीं है. भारत में कई राज्यों से गैस सिलडेंरों की किल्लत की खबर सामने आई हैं. इसी बीच सरकार का भी बड़ा बयान आया है. उत्तराखंड में जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की भी गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं, जिससे प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक सिचुएशन क्रिएट हो गई है. हालांकि सरकार की तरफ से भरोसा…

Read More

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिला ब्लॉगर आपस में सरेआम भिड़ गईं. दोनों का सोशल मीडिया पर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीते दिन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों ब्लॉगर सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गई. इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव कर दोनों को हिरासत में लिया और दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है.   उत्तराखंड के देवी देवताओं और कुमाऊं की…

Read More

देहरादून । व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (होटल- रेस्टोरेंट) में कामर्शियल सिलिंडर पर रोक लगने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। कहीं न कहीं गैस एजेंसियों की मिली भगत का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। डीएसओ की टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी के दौरान 23 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। उधर आयल कंपनियों की साइट पर घरेलू गैस बुकिंग करने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर में संचालित हो रही एजेंसियों का बुकिंग सर्वर बाधित होने से उपभोक्ता गैस बुक नहीं करा पा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं की गैस…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र के बाद भराड़ीसैंण स्थित भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां के दर्शन कर उत्तराखंड की जनता के सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की। यह दौरा राज्य के कल्याण और विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया। गैरसैंण। विधानसभा सत्र के बाद गुरुवार को तडके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां के दर्शन कर प्रदेश की जनता के सुख–समृद्धि एवं उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चमोली जिले के Bharadisain में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Agniveer Cadets के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधे बातचीत करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्निवीर कैडेट्स और स्थानीय युवा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना और अनुशासन का विकास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है और इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। Agniveer…

Read More

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध और प्रगतिशील लोकगायक दीवान कनवाल के आकस्मिक निधन पर राजनीति और कला जगत में शोक का माहौल है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने उनके देहावसान पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति करार दिया है। तिवारी ने कहा कि दीवान कनवाल केवल एक गायक नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले विचारक भी थे।   अपने शोक संदेश में पी.सी. तिवारी ने कहा कि दीवान कनवाल ने अपनी सशक्त आवाज़ और संवेदनशील अभिव्यक्ति के माध्यम से उत्तराखंड की…

Read More

देहरादून: मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में फैली दहशत राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाउवाला स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जंगल में पड़े एक बोरे से तेज बदबू आने लगी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है…

Read More