हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि रक्षा मंत्री का राज्य से पुराना लगाव है। जब राज्य बना था, उस समय वही मुख्यमंत्री थे। उनका लंबा सामाजिक जीवन रहा है। उनके देवभूमि में आगमन को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। वैसे भी हमारा सैनिक बाहुल्य राज्य है और यहां प्रत्येक घर-परिवार से कोई न कोई सेना में हैं। इसलिए भी यह कार्यक्रम भव्य होगा। सीएम धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर…
Author: news61uk
देहरादून: मसूरी करोड पर हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है, जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को…
नई दिल्ली। देश में प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत प्रति लीटर करीब 2 से 2.30 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जबकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद ‘स्पीड’ और ‘पावर’ जैसे हाई-परफॉर्मेंस ईंधन की कीमत बढ़कर…
उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। लोगों के मोबाइल फोन पर सायरन जैसी तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट पहुंच रहा है, जिससे कई लोग घबरा गए। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 24 घंटे के लिए खराब मौसम की चेतावनी दी है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस अलर्ट का मकसद लोगों को पहले से सावधान करना है ताकि किसी भी आपदा से बचाव किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक: मोबाइल पर आने वाला यह अलर्ट इमरजेंसी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के जरिए भेजा…
देहरादून: राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट ले ली है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट था, जिसका असर देखने को मिला है. कल से मौसम का दबाव कम तो पड़ेगा लेकिन कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई जो दिन चढ़ते चढ़ते मध्यम गति से लगातार होती जा रही है. आसमान ने करवट बदली और दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है.…
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं और वर्तमान में 5 मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ…
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है, जिसमें पांच नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, हालांकि अंतिम नामों पर देर रात तक मंथन जारी रहा और सूची सुबह जारी होने की संभावना है। राज्य में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह कैबिनेट विस्तार बेहद अहम माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरण साधने की तैयारी…
देहरादून: राजधानी दून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार एक घर मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़…
ऋषिकेश, 19 मार्च। राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबंधी समस्या के चलते बीते दिन एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और पहले से बेहतर बताई जा रही है। महाराज को एहतियातन आईसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें हल्के निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी जरूरी वायटल्स सामान्य हैं। सीएम धामी ने लिया जायजा गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि…
