Author: news61uk

21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने से आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया था। अब इसकी तिथि तय कर दी गई है। बीते वर्ष पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द की गई स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को होगी। इसके अलावा तकनीकी पदों की परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. शिव…

Read More

देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम अधिकारियों को पार्षदों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। महापौर ने आईटी सेल को निगम का व्हाट्सएप ग्रुप तत्काल सक्रिय कर सभी पार्षदों को जोड़ने और समन्वय बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यक्रम समयबद्ध व सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने और पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड के विकास कार्यों का विस्तृत विवरण जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक कर व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ आइटी वालंटियर्स की तैनाती की जाएगी। ये तकनीकी रूप से दक्ष वालंटियर्स मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में सहयोग करेंगे। इसके अलावा, प्रपत्रों के वितरण और संकलन प्रक्रिया में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर सचिव ग्राम्य विकास…

Read More

हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोग सौम्य होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर स्वभाव में अटलता भी दिखती है। कहा धामी साधारण धामी नहीं, धाकड़ धामी हैं। अब धाकड़ नहीं बल्कि धुरंधर धामी कहना चाहिए। पूरी दुनिया संकट से गुजर रही है, यह भारत के साथ पूरे विश्व के लिए चिंतनीय है। युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। आज पूरी दुनिया भारत की बात कान खोलकर सुनती है। दुनिया का कोई भी देश इस वैश्विक संकट से नहीं बच सकता है, हो सकता है भारत…

Read More

हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि रक्षा मंत्री का राज्य से पुराना लगाव है। जब राज्य बना था, उस समय वही मुख्यमंत्री थे। उनका लंबा सामाजिक जीवन रहा है। उनके देवभूमि में आगमन को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। वैसे भी हमारा सैनिक बाहुल्य राज्य है और यहां प्रत्येक घर-परिवार से कोई न कोई सेना में हैं। इसलिए भी यह कार्यक्रम भव्य होगा। सीएम धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर…

Read More

देहरादून: मसूरी करोड पर हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है, जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को…

Read More

नई दिल्ली। देश में प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत प्रति लीटर करीब 2 से 2.30 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जबकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद ‘स्पीड’ और ‘पावर’ जैसे हाई-परफॉर्मेंस ईंधन की कीमत बढ़कर…

Read More

उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। लोगों के मोबाइल फोन पर सायरन जैसी तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट पहुंच रहा है, जिससे कई लोग घबरा गए। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 24 घंटे के लिए खराब मौसम की चेतावनी दी है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस अलर्ट का मकसद लोगों को पहले से सावधान करना है ताकि किसी भी आपदा से बचाव किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक: मोबाइल पर आने वाला यह अलर्ट इमरजेंसी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के जरिए भेजा…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट ले ली है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट था, जिसका असर देखने को मिला है. कल से मौसम का दबाव कम तो पड़ेगा लेकिन कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई जो दिन चढ़ते चढ़ते मध्यम गति से लगातार होती जा रही है. आसमान ने करवट बदली और दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है.…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं और वर्तमान में 5 मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ…

Read More