देहरादून। युवक को नशामुक्त केंद्र में भर्ती कराने के लिए आए स्टाफ को कुछ युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया। इसमें से एक के दांत तोड़ दिए, अन्य ने वहां से भागकर जान बचाई। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में संतोष खजूरिया निवासी किशन नगर चौक ने बताया कि वह किशन नगर चौक पर स्थित सैरेनिटी नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत है। 10 जनवरी की रात को एक महिला रानी देवी निवासी गांधी नगर ने केंद्र के डायरेक्टर रजत बलोनी को फोन किया वह…
Author: news61uk
हल्द्वानी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बद्रीपुरा क्षेत्र से चोरी हुआ आमा का बक्सा बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच में सोमेश्वर निवासी वीरेंद्र बिष्ट का नाम सामने आया, जिसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ बक्सा, उसमें रखे जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि यह चोरी घटना एक दिन पूर्व हल्द्वानी के बद्रीपुरा इलाके में…
हरिद्वार । सनातन आस्था के प्रमुख तीर्थ हरकी पैड़ी की पवित्रता और मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए श्री गंगा सभा ने सख्त रुख अपनाया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र के 10 से अधिक स्थलों पर अहिन्दू प्रवेश निषेध क्षेत्र के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना, फिल्मी गीतों पर रील बनाना अथवा किसी भी प्रकार का फिल्मांकन पूर्णत प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई सामग्री यदि इंटरनेट मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध श्री गंगा सभा की ओर…
उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। कहीं लापरवाही तो कहीं तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भतरोंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भौनखाल के ग्राम जिहाड़ के पास, तत्वाहिल रिसॉर्ट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 14–15 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे अर्टिगा कार (संख्या UK20-TA-8080) के खाई में गिरने की…
देहरादून। धर्मपुर पर कार सवार युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है। रेड लाइट होने पर रुके स्कूटी चालक को कार चालक ने क्रास किया और गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा। इतना ही नहीं आरोपितों ने स्कूटी चालक को बुरी तरह से पीटा और उनकी मां-बहन को गालियां दी। चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी कार चालकों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें जाने दिया। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने कार सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सुधांशु नेगी निवासी बंजारावाला ने…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिव बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे। कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्रिमंडल ने उपनल कर्मचारियों के हक में निर्णय लेते हुए “समान कार्य, समान वेतन” पर सहमति जताई है। इसका लाभ चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। पहले चरण में 7000 से अधिक उपनल कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सैनिक कल्याण विभाग के तहत…
काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही गहन विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई क्षेत्र निवासी सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच एसआईटी के हवाले कर दी गई है। इसके अलावा 12 पुलिसकर्मियों को गढ़वाल रेंज स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे करेंगे। पांच सदस्यीय SIT में पुलिस अधीक्षक चंपावत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। शाम 4 बजे शुरू हुई इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय पर सचिवालय पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और सौरभ बहुगुणा भी बैठक में मौजूद हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हो रही हैं। एजेंडे में शामिल मुख्य मुद्दे सूत्रों के अनुसार, इस…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आईजी और एसएसपी आवास महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चोरी हुई है। चोरों ने घर से जेवरात और नकदी से भरा भारी भरकम स्टील का बक्सा चुरा लिया। वारदात पॉश इलाके बद्रीपुर में हुई है। बद्रीपुर निवासी दया नेगी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति उनके घर कमरा किराए पर लेने के बहाने आया। बुजुर्ग महिला उसे नीचे फ्लोर का कमरा दिखाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को बुलाकर लाता है। महिला के कमरे से बाहर जाते ही चोर ऊपर फ्लोर में पहुंच गया और वहां…
देहरादून में 19 वर्षीय प्रणव की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए भारी बवाल किया है, जिसमें वाल्मीकि समाज ने कैंडल मार्च निकालकर और विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है, और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला क्या है: परिजनों का आरोप: मृतक प्रणव के परिवार और वाल्मीकि समाज का आरोप है कि यह हत्या है, और पुलिस प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। विरोध प्रदर्शन: परिजन और समाज के लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं।…
