उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. धामी मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होने से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया गया. साथ ही विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा…
Author: news61uk
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का बुधवार को एक विमान क्रैश में निधन हो गया. यह हादसा उनके गृह जिले बारामती में हुआ. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवाल सभी छह लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ. अजीत पवार बारामती से ही विधायक हैं. यह पूरा इलाका पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है. हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया. आसमान में धुंए के गुब्बारे देखे गए. शुरू में कहा गया कि इस क्रैश में अजीत पवार गंभीर रूप से जख्मी हुए. उनको…
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है, जिससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche) को लेकर चेतावनी जारी की गई है Uttarakhand Weather Update 28 January 2026 उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के सभी पर्वतों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ रखी है, इसका असर मैदानी इलाकों में भी…
देहरादून: मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को कई जिलों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Holiday in districts due to bad weather forecast प्रशासन ने यह कदम संभावित खराब मौसम, जैसे तेज बारिश, ठंड और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के मद्देनज़र उठाया है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इन जिलों में मौसम का असर स्कूल आने-जाने पर जोखिम बढ़ा सकता है। मौसम पूर्वानुमान के चलते…
नैनीताल: नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर से जुड़ा जूते पहनकर प्रवेश का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ट्रस्ट ने कहा—मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है, मामले की तथ्यात्मक जांच जरूरी। Nainital Naina Devi Temple viral shoe video उत्तराखंड के नैनीताल स्थित माँ नयना देवी मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में कथित तौर पर तीन मुस्लिम परिवार मंदिर परिसर से जूते पहने हुए बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखता है कि वे हनुमान मंदिर के बगल से निकल रहे हैं। मंदिर…
राज्य ने जल गुणवत्ता परीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया: महाराज ग्रामीण पेयजल सेवाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव पर मंत्री स्तरीय नीतिगत संवाद कार्यशाला आयोजित देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025-26 में जल गुणवत्ता परीक्षण का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है ग्रामीण पेयजल योजना की संरचना एवं रखरखाव नीति में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित करते हुए विस्तृत नीति बनाई गई है। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित डॉ. सी. सुब्रमणियम कन्वेंशन सेंटर, जल शक्ति मंत्रालय में मंगलवार को ग्रामीण पेयजल…
रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नाला में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रही थी. तभी वो करंट के चपेट में आ गई. इस घटना के बाद केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है. जबकि, महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक, गुप्तकाशी में आर्यन हेलीपैड के पास महिला एक पेड़ पर चढ़कर चारा पत्ती काट रही थी. इसी दौरान वो पेड़ की एक टहनी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई. ऐसे में…
मुख्यमंत्री ने किया यूसीसी में योगदान देने वाले अधिकारियों और रजिस्ट्रेशन में सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज…
रामनगर: तहसील परिसर के बाहर एक व्यक्ति ने सोमवार को आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की त्वरित सक्रियता से रोका गया। यह घटना रामनगर के SDM कार्यालय के सामने हुई, जहाँ व्यक्ति ने 17 साल पुराने न्यायिक/प्रशासनिक विवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपनी जान लेने की कोशिश की। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि युवक पिछले कई वर्षों से मानसिक व आर्थिक तनाव से जूझ रहा था और आज उसने इसी निराशा में यह कदम उठाया। 17 years work delay in SDM office provoked self immolation attempt सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर SDM कार्यालय परिसर के…
देहरादून: गणतंत्र दिवस के दिन हम संविधान की प्रतिज्ञाएँ दोहराते हैं — पर सवाल उठता है कि क्या हम कानून और न्यायालय के आदेशों का सम्मान कर रहे हैं? जॉर्ज एवरेस्ट (George Everest) एस्टेट-रूट को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक सड़क पर कोई टोल वसूला नहीं जाएगा। इसके बावजूद स्थानीय लोगों और सैलानियों ने बताया है कि उसी सार्वजनिक मार्ग पर निजी कंपनी द्वारा बैरियर लगाकर शुल्क वसूली जारी है। Dehradun George Everest toll Contempt of Court? इसका अर्थ सीधे-सीधे Contempt of Court का मामला बन सकता है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा है…
