आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु मुख्य सचिव आनन्द वर्धन की अध्यक्षता में इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार में संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के उच्चाधिकारियों द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि कांवड़ मेला आस्था एवं श्रद्धा का बहुत बड़ा उत्सव है।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल एवम् सफलता पूर्वक सम्पन्न हो, कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने कहा कि सभी की तरफ से रियल टाइम कॉर्डिनेशन व रियल टाइम डाटा साझा किया जाए।…
Author: news61uk
Dehradun ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य जी के “गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन” से प्रेरित जनप्रतिनिधियों का संघर्ष रंग लायाजनपद प्रयागराज की ग्राम सभा भरवारी, तहसील मेजा में गौमाताओं की दयनीय स्थिति पर उठी आवाज़ को आज एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित पांडेय, नरनारायण सिंह वंशमणि पाण्डेय, शिव शंकर पाण्डेय विनोद मिश्रा, श्रीकांत शुक्ला नितिन पाण्डेय एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा लगातार किए जा रहे जन-जागरूकता अभियान और प्रशासनिक ज्ञापनों के फलस्वरूप जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं खंड विकास अधिकारी (BDO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ज्ञात हो कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को दिए गए…
राज्यभर में निरीक्षण शुरू, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई उत्तराखंड में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश के निर्देश पर राज्यभर में औषधि निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दवा दुकानों, गोदामों और निर्माण इकाइयों से औषधियों के नमूने एकत्र कर सरकारी प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने सभी वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अगर कोई दवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरती है…
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन, परिवहन व पुलिस की सख्त कार्रवाई, अफसरों ने दिए स्पष्ट संदेश लक्सर व सुल्तानपुर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर 48 चालान किए और 11 वाहन विभिन्न उल्लंघनों के चलते सीज किए। शाम तक सड़क पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा कोई सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ा कर इधर-उधर टहलने लगा और टीम के जाने का इंतजार कर्ज लगाओ सड़क के किनारे सैकड़ो वाहनों को लाइन लग गई।…
राज्य निर्वाचन आयोग जल्द करेगा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नैनीताल। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी असमंजस की स्थिति शुक्रवार को समाप्त हो गई। नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाते हुए सरकार को राहत दे दी है। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आरक्षण रोस्टर एवं गजट नोटिफिकेशन को पर्याप्त मानते हुए चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी। 23 जून को लगी थी रोक, अब साफ हुआ रास्ता दरअसल, 21 जून को राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना…
पंजाब की एक गोशाला में पिछले 17 वर्षों से नारायणबगड़ (चमोली) के राजेश लाल को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। वायरल वीडियो का प्रशासन ने संज्ञान लिया। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी थराली ने कौब (भुलियाड़ा) गांव पहुंचकर राजेश के परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। एनजीओ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर चमोली जनपद के एक युवक का वीडियो प्रसारित किया। जिसमें उसे भैंसों के तबेले में बंधक बनाकर कार्य कराने के बारे में बताया गया। मानसिक रूप से…
1:- एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट का अल्सर और डायरिया जैसी समस्याओं में लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। लहसुन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है। 2:- एनिमिया के मरीजों के लिए भी लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक एनिमिया भी कहते हैं। 3:- अगर आपको निम्न रक्तचाप यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लहसुन का सेवन करने से बचें। यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। इसके विपरीत हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का प्रयोग करना रक्तचाप को कम करने में…
जिला अस्पताल का रात्रि में निरीक्षण: करने पहुंचे डीएम कहा मरीजों की सुविधा सर्वोपरि रात्रि निरीक्षण में जिलाधिकारी ने मरीजों से जाना हालचाल, डॉक्टरों से लिए सुधार के सुझाव जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार देर रात्रि जिला चिकित्सालय चंपावत का निरीक्षण कर रात्रि में मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा चिकित्सकों और स्टाफ के लिए उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, आईसीयू, पोस्ट ऑपरेशन वार्ड, लेबर रूम, नर्सिंग स्टाफ रूम, डॉक्टर्स रूम, कैंटीन सहित संपूर्ण अस्पताल परिसर का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड…
उत्तराखंड में रातभर हुई भारी बारिश के चलते आज सुबह से मुनकटिया और सोनप्रयाग शटल पुल के पास मलबा-पत्थर और बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते यात्रियों का आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। मैं दूसरी और एनडीआरएफ पीडब्ल्यूडी की टीम मलवा हटाने में जुटी है। सोनप्रयाग में यातायात पूर्ण रूप से ठप सोनप्रयाग शटल पुल के समीप ऊपर की पहाड़ी से आए भारी मलबे और पत्थरों के कारण यात्रियों का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।बोल्डर और पत्थरों का…
पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के बीच सिंगोली भटवारी विद्युत जल परियोजना के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 26 , 27 ओर 28 जून , 2025 गुरुवार , शुक्रवार ओर शनिवार यानि तीन दिन को सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से (हर दिन का समय) दोपहर 12:00 बजे से लेकर 03:00 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा l सिल्ट फ्लैशिंग हेतु ऐसा किया जाना अति आवश्यक है। जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा l नदी के आसपास…
