हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 जनवरी शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी आंवला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शेफ संवाद कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 जनवरी 2026, शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री आंवला विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 01:30 बजे आंवला विश्वविद्यालय लामाचौड़ परिसर हेलीपैड पहुंचेंगे। शेफ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे आंवला हेलीपैड से…
Author: news61uk
रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप बीती शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी गिर गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य की तलाश जारी है. वहीं पुलिस एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गौर हो कि देर रात लगभग 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से अलकनंदा नदी में गिर गया है.…
उत्तराखंड सरकार विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए ‘लैंड परचेज पॉलिसी’ ला रही है। अब भू-अधिग्रहण की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय सीधे किसानों और ग्रामीणों से मोलभाव कर जमीन खरीदी जाएगी। राजस्व विभाग इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट मंजूरी के लिए पेश करने जा रहा है, जिससे जमीन मालिकों को ज्यादा मुआवजा मिल सकेगा। सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए अब सीधे जमीन मालिकों से टेबल पर बैठकर मोलभाव होगा। नई पॉलिसी में मौजूदा सर्किल रेट के चार गुना से भी बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। राजस्व विभाग अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखेगा। मकसद…
हरिद्वार। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार, 16 जनवरी को की गई, जिससे पूरे पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया। श्याम आर्य को कुछ समय पहले ही हरिद्वार में तैनात किया गया था। इससे पहले यहां के डीएसओ तेजबल सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद विभागीय स्तर पर बदलाव किया गया था। व्यवस्था सुधार के उद्देश्य से भेजे गए…
देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगी रोक का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जैसे मक्का-मदीना में नियमों का पालन होता है, वैसे ही सनातन परंपराओं और पुरोहितों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। कुंभ में प्रवेश पर तकरार: महेंद्र भट्ट ने कहा, कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर आपत्ति जताना कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति है। मक्का-मदीना का तर्क: भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जब मक्का-मदीना में गैर-मुस्लिम वर्जित हैं, तो कुंभ के नियमों से दिक्कत क्यों? सुखवंत…
पांवटा साहिब से देहरादून की यात्रा का समय 2 घंटे से घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा। परियोजना का 31.50 किलोमीटर हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया है; पूर्ण कार्य फरवरी 2026 तक संपन्न होगा। हरबर्टपुर, सेलाकुई और सुधोवाला को बायपास करने के लिए 25 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड हाईवे बना है। 1,175 मीटर लंबा यमुना नदी पुल और आधुनिक सुरक्षा तकनीक इस कॉरिडोर की खासियत है। यह मार्ग दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर से भी सीधे जुड़ेगा। देहरादून : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल दिया है। पांवटा साहिब से देहरादून (बल्लूपुर)…
सुआखोली बहुउद्देशीय शिविरः 611 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, शिविर में बड़ी सौगातः किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर 02 पावर वीडर शिविर में त्वरित सेवा, 02 वृद्धावस्था पेंशन, 05 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 आयुष्मान, 55 आधार कार्ड अपडेशन मौके पर, वयोश्री योजना के तहत 52 बुजुर्गों को मिले 206 सहायक उपकरण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से जनता को मिल रहा त्वरित समाधान- गणेश जोशी “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर ब्लॉक के दूरस्थ न्याय पंचायत सुआखोली में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन…
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित बदरीनाथ हाईवे पेट्रोल पंप के पास एक ट्राला फंसने से लगभग सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 12 बजे हाईवे को यातायात के लिए सुचारु किया गया। शुक्रवार सुबह की घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास एक बड़ी मशीन लेकर गौचर की ओर जा रहा एक ट्रक ट्राला बीच मार्ग में फंस गया। जिससे हाईवे के दोनो ओर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्राला बीच मार्ग में फंसा पुलिस प्रशासन ने जाम खोलने…
हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर की दूसरी मंजिल पर बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार इंदिरानगर क्षेत्र में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बिस्तर में बहेड़ी निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र का शव मिला। शव घर के भीतर होने के कारण उसे नीचे उतारने में कठिनाई आई, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा। प्राथमिक जांच में शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास के लोगों…
देहरादून। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर) तथा पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मनोज पुत्र भोपाल सिंह, मूल निवासी ग्राम भैंसवाल थाना गढ़ीपुख्ता जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी केहरीगांव थाना प्रेमनगर देहरादून को 15 जनवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपित ने प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस पहले जनपद सिरसा से मेरठ और फिर…
