हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर की दूसरी मंजिल पर बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार इंदिरानगर क्षेत्र में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बिस्तर में बहेड़ी निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र का शव मिला। शव घर के भीतर होने के कारण उसे नीचे उतारने में कठिनाई आई, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा।
प्राथमिक जांच में शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
- नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
- अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
- खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
- चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
- हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
- देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
- धामी सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता से मिलेगा शस्त्र लाइसेंस?
- देवप्रयाग हादसा: खाई से नदी में गिरी इनोवा, SDRF ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
Wednesday, June 3

