टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख श्री बदरीनाथ धाम के श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। परंपरा के अनुसार यह घोषणा नरेंद्रनगर राजदरबार में पंचांग पूजा के बाद की जाती है। इसके लिए गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा आज ऋषिकेश से रवाना होकर राजदरबार पहुंचेगी। Badrinath Dham temple gates opening date will be announced today बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने से पहले गाडू घड़ा पूजन की परंपरा निभाई जाती है। गुरुवार को श्रीलक्ष्मी-नारायण…
Author: news61uk
देहरादून: राजधानी देहरादून के कारगी क्षेत्र में स्थित पुरानी कूड़ा डंपिंग साइट पर गुरुवार दोपहर आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने सूखे कूड़े और थर्मोकोल के ढेर में आग लगा दी, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। Toxic smoke spread from fire at dumping site in Dehradun प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई, क्योंकि डंपिंग साइट…
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड लौट आई। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। वही मसूरी में इन सर्दीयों को पहला स्नोफॉल हुआ। जिससे पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन तेज हवाओं के कारण जम नहीं पाईं। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और…
रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकियों का प्रेस के समक्ष अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी इस वर्ष “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” थीम के अंतर्गत भारत पर्व में प्रदर्शित होगी। भारत पर्व के आयोजन के दौरान 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के दर्शन किए जा सकेंगे। इस वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी की थीम “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” रखी गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप…
हरिद्वार: उत्तराखंड परिवहन विभाग अब ग्रीन सेस (Green Cess) की वसूली को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का विस्तार कर रहा है। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर पहले से लगे ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरों से बाहरी वाहनों की डिजिटल निगरानी और टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब इसी व्यवस्था को हरिद्वार शहर और चिड़ियापुर बॉर्डर तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। Vehicles coming from Delhi-Meerut will have to pay Green Cess उत्तराखंड परिवहन विभाग की योजना के अनुसार जल्द ही ANPR कैमरे हरिद्वार शहर में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास…
देहरादून: उत्तराखंड में एक अप्रैल से प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। आयोग 18 फरवरी से प्रदेश के चार शहरों में जनसुनवाई करेगा, जहां उपभोक्ता और अन्य हितधारक अपनी राय और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। Uttarakhand New electricity rates to be implemented from 1st April उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों ने कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यूपीसीएल (UPCL): 16.23% बढ़ोतरी का प्रस्ताव पिटकुल (PITCUL): लगभग 3% बढ़ोतरी यूजेवीएनएल (UJVNL): पहली बार माइनस 1.2% का प्रस्ताव 31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं सुझाव नियामक आयोग…
अंश निर्धारण की सुस्त चाल पर डीएम का कडा एक्शन, राजस्व अधिकारियों की जवाबदेही तय, बडे बकायेदारों पर शिकंजाः डीएम ने वसूली तेज करने के दिए सख्त निर्देश लंबित वादों से लेकर वसूली तक, डीएम सविन बंसल ने राजस्व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, अंश निर्धारण तथा राजस्व विभाग से संबंधित अन्य प्रमुख कार्यकलापों को लेकर गुरुवार को राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर धारा-34, 143, 33/39 एवं…
जम्मू-कश्मीर। डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना का वाहन ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सेना का वाहन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में तेज और खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही…
विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप देहरादून | विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भटवाड़ी कैंप कार्यालय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, उत्तरकाशी से जुड़े एक मामले में की गई, जिससे विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीन टीका राम नौटियाल पर सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया के बदले शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच की और ठोस…
रुद्रपुर (महानाद) : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर हमला खुद सौरभ राज बेहड़ ने ही करवाया था। विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है। एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर अपने ऊपर हमला करवाया। उन्होंने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने यह कदम उठाया। तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें समाज के आगे शर्मिन्दा किया है।…
