देहरादून: उत्तराखंड में एक अप्रैल से प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। आयोग 18 फरवरी से प्रदेश के चार शहरों में जनसुनवाई करेगा, जहां उपभोक्ता और अन्य हितधारक अपनी राय और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
Uttarakhand New electricity rates to be implemented from 1st April
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों ने कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।
यूपीसीएल (UPCL): 16.23% बढ़ोतरी का प्रस्ताव
पिटकुल (PITCUL): लगभग 3% बढ़ोतरी
यूजेवीएनएल (UJVNL): पहली बार माइनस 1.2% का प्रस्ताव
31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं सुझाव
नियामक आयोग ने टैरिफ याचिकाओं पर उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। इच्छुक लोग 31 जनवरी तक अपने सुझाव आयोग को भेज सकते हैं।
इन चार शहरों में होगी जनसुनवाई
इस साल जनसुनवाई के लिए चार शहरों (देहरादून, कर्णप्रयाग, रुद्रपुर, मुनस्यारी) का चयन किया गया है। इन सुनवाइयों में कोई भी उपभोक्ता सीधे आयोग के समक्ष अपनी बात रख सकता है।
जनसुनवाई के बाद होगा अंतिम फैसला
नियामक आयोग के अध्यक्ष एम.एल. प्रसाद ने बताया कि जनसुनवाई के बाद सभी तथ्यों और सुझावों पर विचार कर टैरिफ प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नई बिजली दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी।
उत्तराखंड में एक अप्रैल से नई बिजली दरें लागू करने के प्रस्ताव पर 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई होगी। ऊर्जा निगमों ने कुल 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है, जिस पर आयोग अंतिम फैसला करेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती
- केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई
- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
- देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत
- आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति
- मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर
- CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
- प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
- कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल
Wednesday, April 22

