Author: news61uk

देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया है। वसंत पंचमी पर उत्तराखंड को बदरी-केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, आदि कैलास सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सौगात मिली। पहाड़ से लेकर मैदान तक 92 दिन बाद जोरदार वर्षा और बर्फबारी का दौर जारी है। निचले क्षेत्रों में वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड में जबरदस्त इजाफा हो गया है। वर्षा और बर्फबारी से आम जन के साथ ही पर्यटन कारोबारियों व किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, भारी हिमपात से पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर बर्फ के कारण…

Read More

देहरादून:- कल 24 जनवरी 2026 को जनपद देहरादून में कई स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मध्यम से भारी बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में संभावित दुर्घटनाओं और आपदाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 24 जनवरी 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में वसंत पंचमी पर मौसम का मिजाज बदल गया है और प्रदेश पर वर्षा-बर्फबारी के साथ इंद्रदेव की कृपा बरस रही है। चारधाम के साथ ही धनोल्टी-मसूरी आदि हिल स्टेशन भी बर्फ की सफेद चादर से ढकने लगे हैं। साथ ही निचले इलाकों में भी रिमझिम वर्षा हो रही है। करीब तीन माह बाद हुई वर्षा ने खेती-किसानी से लेकर प्रकृति के लिए भी राहत दी है। बीते दिनों से लगातार चढ़ रहे पारे के कारण जनवरी में ही गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन मौसम के करवट बदलने से अचानक पारे में गिरावट आई है। चार धाम…

Read More

देहरादून सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिले में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग तथा वन भूमि पर कब्जों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए…

Read More

Chamoli: उत्तराखंड के पंच केदारों में शामिल चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की गई। शुक्रवार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन गोपीनाथ मंदिर में ब्राह्मणों ने हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर तिथि घोषित की। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में भगवान शिव के…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र अब डिजिटल रूप में DigiLocker के माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च, 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का समस्त शैक्षणिक डेटा अनिवार्य रूप से DigiLocker पर अपलोड किया जाए। Students’ Certificates Must Be Uploaded on DigiLocker Before 31 March उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च, 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का समस्त शैक्षणिक डेटा अनिवार्य रूप से DigiLocker पर अपलोड किया…

Read More

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील क्षेत्र अंतर्गत शांतिपुरी में गुरुवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब शिविर के दौरान आवारा पशुओं की समस्या को लेकर माहौल गर्म हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निराश्रित गौवंश से निजात दिलाने की मांग उठाई, जिसके बाद कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच अचानक एक आवारा गौवंशीय पशु शिविर के पंडाल में घुस आया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। Stray bull disrupted Jan-jan ki Sarkar outreach program शिविर की शुरुआत के साथ ही ग्रामीणों…

Read More

हमारा गांव हमारा तीर्थ रिश्तों की डोर को मजबूत करने की दिशा में बढ़ा कदम धूमधाम से मना गौड़ भ्रातृमण्डल मिलन समारोह गौड़ वंशावली का भी हुआ विमोचन “जुड़ना है, जोड़ना है और भ्रातृ भाव बढ़ाना है” ध्येय वाक्य कोटद्वार। “जुड़ना है, जोड़ना है और भ्रातृ भाव बढ़ाना है”, इस ध्येय वाक्य के साथ गौड़ भ्रातृ मंडल, सिमलना मल्ला, दुगड्डा (पौड़ी गढ़वाल) का मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। “गौड़ वंशावली एवं गौड़ भ्रातृमण्डल” पुस्तक का भी विमोचन इस मौके पर किया गया। आशीर्वाद मोटल एंड वेडिंग प्वाइंट, मवाकोट (भाबर) में आयोजित इस समारोह में सिमलना मल्ला, धूरा, नरई, खुण्डरा,…

Read More

बदरीनाथ धाम से बड़ी धार्मिक सूचना भू-वैकुंठ के स्वामी भगवान श्री बद्री विशाल जी के कपाट वर्ष 2026 में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट उद्घाटन के साथ ही बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही भगवान श्री बद्री विशाल जी के नित्य अभिषेक एवं महा अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को गाडू घड़ा में पिरोने का पावन मुहूर्त 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परंपरा सदियों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…

Read More

तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन ने डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और वेदांश (16) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत…

Read More