देहरादून:- कल 24 जनवरी 2026 को जनपद देहरादून में कई स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मध्यम से भारी बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में संभावित दुर्घटनाओं और आपदाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 24 जनवरी 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र इस आदेश का सख्ती से अनुपालन करें।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
- रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
- Almora–Pantnagar Heli Service शुरू: 5 घंटे का सफर अब 30 मिनट में, किराया ₹3800
Thursday, April 16

