CM धामी शनिवार को नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर कैंचीधाम पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने…
Author: news61uk
पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। husband went to police station after killing his wife पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम राजेश राम है, जो मूल रूप से मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है। फिलहाल उसका परिवार पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में…
चमोली: सामरिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद अहम ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। परियोजना के पांच रेलवे स्टेशनों के वित्तीय टेंडर खुल गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण और परियोजना का सबसे बड़ा स्टेशन कर्णप्रयाग भी शामिल है। इसके साथ ही परियोजना के सभी 13 स्टेशनों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चयनित कंपनियों को तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। With 26 lines, Karnaprayag will become the largest terminus ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन में कुल 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें बीरभद्र और योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन बनकर तैयार…
देहरादून। अभी अरुणाचल प्रदेश की सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना एक ही स्थान पर सर्वाधिक 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन की तैयारियों में लगी है, लेकिन अब यह रिकार्ड उत्तराखंड के नाम होने जा रहा है। अगले तीन महीने में टिहरी हाइड्रो पावर काम्प्लेक्स में 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। यह देश की पहली जलविद्युत परियोजना होगी, जहां एक साथ इतनी अधिक क्षमता में पानी से बिजली बनेगी। टीएचडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग के अनुसार अभी टिहरी में एक हजार मेगावाट का टिहरी हाइड्राे पावर प्रोजेक्ट, 400 मेगावाट का कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और टिहरी पंप स्टोरेज…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण में सीजन की पहली बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए खुशियों का कारण बनी, वहीं एक बारात के लिए यह मौसम परेशानी लेकर आया। बर्फबारी के कारण बारात की गाड़ियां रास्ते में फंस गईं, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को मजबूरी में 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव लौटना पड़ा। Gairsain Snowfall: Bride-Groom Walk 21 Km With Baraat जानकारी के अनुसार, गैरसैंण क्षेत्र के सलियाणा गांव से सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बारात बसंत पंचमी के मौके पर परवाड़ी गांव के लिए निकली थी। बारात उत्साह के साथ नाचते-गाते दुल्हन…
ऋषिकेश: कहते हैं मृत्यु अंत नहीं होती, बल्कि किसी और के जीवन की नई शुरुआत बन सकती है। इस बात को सच कर दिखाया है 42 वर्षीय रघु पासवान ने, जिन्होंने ब्रेन डेड घोषित होने के बाद भी अंगदान कर पांच लोगों के लिए जीवन की उम्मीद जगाई। एम्स ऋषिकेश में संपन्न हुई यह कैडेवरिक ऑर्गन डोनेशन प्रक्रिया मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है। Brain-Dead Patient Saves 5 Lives Through Organ Donation जानकारी के अनुसार बिहार के मूल निवासी रघु पासवान पेशे से राजमिस्त्री थे। कुछ दिन पहले उन्हें एक दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने…
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में फिल्माई गई सनी दओल अभिनीत फिल्म बॉर्डर-2 शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दून के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न शोर में भीड़ उमड़ी रही। कई शो हाउसफुल रहे। फिल्म देखने के बाद बाहर भी दर्शकों के देशभक्ति का पूरा जज्बा नजर आया। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से सिनेमाघर परिसर गूंज उठे। दर्शकों ने युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश वाली फिल्म बताया। शुक्रवार वर्षा के बाद भी सुबह नौ बजे से लेकर रात तक देहरादून के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लोगों…
देहरादून। जिले में आज से सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) 9 रुपये किलोग्राम सस्ती मिलेगी। राज्य में यह पहला मौका है जब गेल गैस इंडिया की ओर से सबसे सस्ती दरों पर गैस उपलब्ध कराई जा रही हैं। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से सभी गैस पंपों पर सीएनजी नौ रुपये प्रतिकिलोग्राम कम दामों पर उपलब्ध होगी। सीएनजी गेल गैस इंडिया के जीएम अंबुज गाैतम ने बताया राज्य सरकार के वैट को 20 से घटाकर पांच प्रतिशत करने से उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। सीएनजी 98.50 रुपये की बजाये अब 89.50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव…
