Author: news61uk

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। आज (मंगलवार) कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। Uttarakhand Weather Update 27 January 2026 उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में काफी इजाफा हुआ, कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा। हालांकि बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी हिल स्टेशनों की ओर…

Read More

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। बता दे कि केंद्र सरकार ने रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की। जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल है। वहीं इसको लेकर भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि मैंने कभी किसी पद की अपेक्षा नहीं की, लेकिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि उत्तराखंड की समस्त जनता का है।

Read More

अल्मोड़ा: जागेश्वर क्षेत्र के कोटूली गांव में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही से लाइनमैन पूरन सिंह (45) की दर्दनाक मौत हो गई। काना गांव निवासी पूरन सिंह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, विद्युत लाइन में आग लगने की सूचना पर उन्हें दोबारा मौके पर बुलाया गया। कार्य के दौरान शटडाउन दिया गया था, लेकिन तोली पावर हाउस से बिना पुष्टि के शटडाउन हटा लिया गया। इससे अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और पूरन सिंह तारों से चिपक गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश…

Read More

देहरादून। मौसम के बदले मिजाज के चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। देहरादून में भारी वर्षा-बर्फबारी के आरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार का अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) की ओर से मंगलवार को देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति और संभावित आपदा जोखिम को ध्यान में…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने की वर्षगांठ के अवसर पर कल मंगलवार को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ राज्यभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर देहरादून के निम्बूवाला स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। यूसीसी दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगौली, आईजी निवेदिता कुकरेती और जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, सभागार, ध्वनि व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, परिवहन, पार्किंग और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं…

Read More

महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संविधान ने हमें अधिकारों के…

Read More

देहरादून, दिनांक 26 जनवरी 2026,(सूवि) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकतंत्र के एक अंग है जिनका कर्तव्य लोकतांत्रित मूल्यों के साथ राज्य देश को को आगे बढाने में…

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में 10 विभिन्न विभागों की झांकियां का प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान प्रथम तीन झांकियां को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया बता दे की सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ विषयक झांकी का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं की आकर्षक झलक देखने को भी मिली। वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने देश एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र…

Read More

Republic Day 2026: देहरादून के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल और सीएम धामी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को…

Read More

लालकुआं। नगर में निवास करने वाली युवती की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले फरार युवक को लालकुआं पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर रहा था। फोटो और वीडियो हटाने के बदले पीड़िता से निजी फोटो व वीडियो की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने 29 जुलाई 2025 को कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी. थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में…

Read More