अल्मोड़ा: जागेश्वर क्षेत्र के कोटूली गांव में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही से लाइनमैन पूरन सिंह (45) की दर्दनाक मौत हो गई। काना गांव निवासी पूरन सिंह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, विद्युत लाइन में आग लगने की सूचना पर उन्हें दोबारा मौके पर बुलाया गया। कार्य के दौरान शटडाउन दिया गया था, लेकिन तोली पावर हाउस से बिना पुष्टि के शटडाउन हटा लिया गया। इससे अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और पूरन सिंह तारों से चिपक गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने शटडाउन प्रक्रिया में लापरवाही, कम वेतन में जोखिम भरा काम और सुरक्षा उपकरणों की कमी पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विभागीय अधिशासी अधिकारी कन्हैया जी मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मृतक के परिजनों को लगभग चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अलर्ट उत्तराखंड: पूरे प्रदेश में हाइ-टेक पुलिस वेरीफ़िकेशन ऑपरेशन शुरू
- विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म बढ़ा: महाराज
- खटीमा में CM धामी का बड़ा तोहफा! अधिवक्ताओं के लिए 1 करोड़ से बने आधुनिक चेम्बर का लोकार्पण
- साइकिल के साथ फिटनेस का संकल्प, देहरादून में 1000+ प्रतिभागियों ने रचा नया जोश
- ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार
- स्पीड का कहर! हल्द्वानी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा बना जानलेवा, महिला दरोगा के पति की मौत
- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें दर्शन तिथि और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी
- डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
- रुद्रपुर : कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- Big Breaking: उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, CM धामी ने किया जोरदार स्वागत… प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ
Monday, February 16
