देहरादून। राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से डा. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने शिष्टाचार भेंट की. यह एक प्रकार का एक आत्मीय और ऐतिहासिक अवसर रहा, जिसमें संवाद ने दर्शन का रूप ले लिया। इस अवसर पर डा. निशंक का राष्ट्रपति से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025( Yoga for One Earth, One Health | एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) के विविध पक्षों, उनके उत्तराखंड प्रवास, वैदिक परंपरा की समकालीन प्रासंगिकता, विश्वशांति, भारतीय ज्ञान परंपरा और वर्तमान वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका जैसे गूढ़ और दूरदृष्टिपूर्ण विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई। राष्ट्रपति का चिंतन न केवल…
Author: news61uk
उधम सिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नकली सोने का घड़ा दिखाकर करोड़ों की लूट करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बीएएमएस डॉक्टर और वन विभाग का एक संविदाकर्मी भी शामिल है, जो घटना के दौरान नकली पुलिसकर्मी बनकर लूट को अंजाम देता था। आरोपियों को जेल भेज दिया है। नकली सोने का घड़ा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को नानकमत्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 35 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस के…
जून 2025 में फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के पुनर्गठन के साथ ही अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से उत्तराखंड राज्य मे “फेडरैशन के प्रतिनिधित्व” के लिए उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष के रूप मे श्री पंकज मेंसोन जी को नियुक्त किया।
“विचार-एक नई सोच” संस्था योग के साथ मानसिक स्वास्थ्य को दे रही है नई दिशा देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “फिट इंडिया” और “थोड़ा तेल-चीनी कम” जैसी जन-जागरूकता मुहिमों को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है सामाजिक संस्था “विचार -एक नई सोच”। यह संस्था विगत कई वर्षों से योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यरत है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा एक वृहद योग एवं मेंटल वेलनेस शिविर का आयोजन मोथरोवाला केदारपुरम् स्थित एक निजी शैक्षणिक संस्थान में किया गया।शिविर में…
ईरान और इजरायल के तीव्र होते युद्ध से बढ़ते खतरे ईरान और इजरायल संघर्ष की वजह से दुनिया में अनिश्चिंतता एवं अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं। विशेषतः तेल के दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछले दिनों क्रूड ऑयल के दाम में एक ही दिन में पिछले तीन साल की सबसे बड़ी तेजी देखी गयी है। दोनों देश एक-दूसरे के ऊपर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं, परमाणु युद्ध की आशंकाएं उग्र होती जा रही है। दोनों देशों के बीच फिलहाल इस युद्ध के रुकने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत समेत…
देहरादून ✍️ पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के आदेशानुसार जनपद में उ०नि० से निरीक्षक स्तर पर पद्दोन्नत हुए निरीक्षकों के स्थानांतरण अन्यत्र जनपदों में होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानों में नियुक्त उक्त पदोन्नत निरीक्षकों को संबंधित थानो से हटाते हुए आचार संहिता से पूर्व आज जनहित/रिक्तियों के सापेक्ष निम्न उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किये गये। 1- उ0नि0 संदीप कुमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से एसओजी शाखा देहरादून2- उ0नि0 मोहन सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर से थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन3- उ0नि0 गिरीश नेगी, पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय से थानाध्यक्ष रायपुर4- उ0नि0 कुन्दन राम, एसओजी शाखा देहरादून से थानाध्यक्ष प्रेमनगर5- उ0नि0…
देहरादून। 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया। 2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया। इसके बाद शनिवार को वह देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। दोपहर के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, टिहरी लोक सभा सीट से सांसद माला…
हरिद्वार जनपद को छोड़कर सभी 12 जिलों में होगा मतदान उत्तराखण्ड निर्वाचन आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस वार्ता के माध्यम से जारी इस कार्यक्रम में नामांकन, मतदान, मतगणना से लेकर आदर्श आचार संहिता तक की संपूर्ण रूपरेखा बतायी गयी। प्रथम चरण का कार्यक्रम में नामांकन 25 से 28 जून तक, नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक, नाम वापसी 2 जुलाई को, प्रतीक आवंटन…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने की सनातन परंपरा और वैश्विक एकता की बात मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की ‘योग नीति 2025’ को बताया ऐतिहासिक पहल देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग भारत की चेतना, विरासत और ‘सॉफ्ट पावर’ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानवता को जोड़ने का माध्यम बन गया है। “योग व्यक्ति से व्यक्ति, समुदाय से समुदाय और देश से देश को जोड़ने का कार्य करता है,”। राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से योग को जीवनशैली का…
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री सुशील कुमार, शनिवार 21 जून, 2025 को दोपहर 12.30 बजे राज्य निर्वाचन आयोग रिंग रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस प्रेस वार्ता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि भी घोषित हो सकती है।।
