Author: news61uk

पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। यह आयोजन श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित महिलाएं और लड़कियां आंगनवाड़ी एवं सहायिकाएं बनी है, इसलिए भविष्य में छोटे…

Read More

कार्यस्थलों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस हादसे पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार, और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों…

Read More

रखरखाव और संचालन कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को किया गया रद्द ग्राहक सेवा नंबर और वेबसाइट के ज़रिए दी जा रही अद्यतन जानकारी एअर इंडिया ने हालिया तकनीकी निरीक्षण और परिचालन चुनौतियों के चलते देश-विदेश की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और टिकट वापसी का विकल्प भी दे रही है। एयरलाइन ने बताया कि रखरखाव और सुरक्षा संबंधी उपायों के तहत दुबई-चेन्नई (AI-906), दिल्ली-मेलबर्न (AI-308), मेलबर्न-दिल्ली (AI-309) और दुबई-हैदराबाद…

Read More

शुक्रवार रात करीब दो बजे उत्तरकाशी जनपद के राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में एक भीषण हादसे में गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह जाने से वहां सो रहे परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उसकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की बेटी सलमा के रूप में हुई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और…

Read More

उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) अपने बेड़े से पुरानी और अनुपयुक्त बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और उनकी जगह तीन महीने के भीतर 100 नई बसें लाने की योजना बना रहा है। यूटीसी की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने कहा कि यह कदम राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक बनाने और यात्रियों के लिए सुरक्षित, अधिक विश्वसनीय सेवाएं सुनिश्चित करने की व्यापक पहल के हिस्से के रूप में उठाया गया है। उन्होंने बताया कि कई मौजूदा बसें, खास तौर पर 2016 से 2019 के मॉडल, इस हद तक खराब हो चुकी हैं कि वे अब सड़कों पर चलने लायक…

Read More

सरकार ने देर रात शासन स्तर पर अधिकारियों के बड़े स्तर पर फेर बदल किया है। इनमें जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आईएएस अफसरों के अलावा पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में भी फेर बदल किया गया है। युवा आईएएस अफसर प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Read More

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्रवान पर प्रदेशभर में पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इसी के तहत देहरादून महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी के जन्मदिन पर ‘‘मुहब्बत की दुकान’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मीठे पानी की छबील लगाकर आम जनता को मीठा सरबत पिलाया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा, प्रवक्ता अभिनव थापर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

जंगलचट्टी (केदारनाथ यात्रा मार्ग) पर भूस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पहुंची SDRF और NDRF के साथ अन्य एजेंसियों द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार 18 जून 2025 को प्रातः लगभग 11:30 बजे श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन की गंभीर घटना घटी। पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से 5 लोग प्रभावित हुए। दुर्भाग्यवश 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,…

Read More

प्रो. प्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. प्रकाश सिंह राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक (2021 से) के पद पर कार्यरतहैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनका शैक्षणिक सफर दिल्ली विश्वविद्यालय में दीर्घकालीन सेवा से परिपूर्ण रहा है, जहाँ उन्होंने 1992 से 2014 तक प्रवक्ता, रीडर और एसोसिएट प्रोफेसर जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया। ‌ वे भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA), नई दिल्ली में 2014-15 के दौरान डॉ. अंबेडकर चेयर इन सोशल…

Read More

हालांकि उत्तराखंड में मानसून के आगमन की तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन पूरे राज्य में अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश का दौर जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जून को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कई जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान में राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं…

Read More