Author: news61uk

जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है ऐसे में मौसम में उत्तराखंड में रफ्तार बढ़ाई है  पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसात का मौसम बना हुआ है इन सब के बीच आईएमडी का नया पूर्वानुमान आया है मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं है। आज बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। देहरादून में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के…

Read More

खराब मौसम और भारी बरसात के बीच यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है जिसके चलते वहां पर चार लोगों के दबने की संभावना जताई जा रही है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है। बताया जाता है कि यह घटना सोमवार को अपराह्न समय 4:12 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थान 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 4 यात्रियों की दबने की संभावना की सूचना है। उक्त स्थान पर SDRF, मेडिकल टीम घटना स्थल पर मौजूद है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त पुलिस…

Read More

पाताल गंगा में एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई। घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।…

Read More

हरिद्वार नगरनिगम में नगर आयुक्त रहे पीसीएस अधिकारी दयानंद सरस्वती को अर्धकुंभ 2027 में अपर मेलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अर्ध कुंभ मेले की यह दूसरी तैनाती है। इससे पूर्व आईएएस श्रीमती सोनिका को शासन ने अर्धकुंभ का मेलाधिकारी बनाया था। दयानंद सरस्वती कुंभ 2021 में भी उप मेलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्हें हरिद्वार नगरनिगम की जिम्मेदारी दी गई थी।कोविड काल में भी दयानंद सरस्वती के काम को काफी सराहा गया था।

Read More

अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। पपीता एक ऐसा फल है जो सुबह खाली पेट खाया जाए तो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और इम्युनिटी को मजबूत करता है। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन पचाने में मदद करता है, जबकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सफाई कर कब्ज की समस्या दूर करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और ऊर्जा भी देता है। आयुर्वेदाचार्य अच्युत त्रिपाठी के अनुसार, पपीता न केवल पाचन में सहायक है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों से…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह निर्णय आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया को लेकर दाखिल की गई याचिकाओं की सुनवाई के बाद आया है। कोर्ट ने माना कि सरकार ने आरक्षण नियमों का पालन किए बिना पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की है। शनिवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन सोमवार को मुख्य न्यायाधीश जी.एस. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने सरकार की प्रक्रिया को नियमविरुद्ध मानते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। साथ ही राज्य सरकार से…

Read More

समग्र विश्व में 21 जून विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले एक दशक से विश्व के कई सारे देशों ने योग को अपनाया है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे अपनाकर मनुष्य जाति, धर्म, रंग, लिंग, भाषा के भेद से ऊपर उठकर स्वयं को संतुलित कर अपनी आध्यात्मिक एवं सर्वांगीण प्रगति कर सकता है। हिमालयीन ध्यान संस्कार के प्रणेता शिवकृपानंद स्वामी ने आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए कई साल हिमालय में ध्यान-साधना की है और पिछले 31 साल से हिमालय के गहन ज्ञान को समाज में बांटने का कार्य अविरत कर रहे हैं। उनके…

Read More

मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 26 जून के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चंपावत में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि सभी विभागीय नोडल अधिकारी और…

Read More

हरिद्वार। जनपद के रुड़की शहर में 13 महीने से जमीन धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद विधायक के तथाकथित प्रतिनिधि ने रिहा होने के बाद कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई। रिहाई होने के बाद जेल के बाहर उसके समर्थक जमकर आतिशबाजी कर हूटर बजाते हुए गाड़ी से निकले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचा। मामले पर पुलिस ने आरोपी समेत 80 से 100 समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी अनीस पुत्र यामीन को करीब 13 महीने पहले…

Read More

हरियाणा से घूमने आए युवकों की कार हादसे का शिकार, एक अस्पताल में भर्ती देहरादून। आशारोड़ी के पास रविवार तड़के लगभग 03:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा से देहरादून आ रही सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रोले (HR 63 F 5353) से पीछे से टकरा गई। हादसे के समय सभी युवक हरियाणा से उत्तराखंड की ओर यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108…

Read More