उत्तराखंड के पंतनगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में आज सुबह बीटेक के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने अपने कमरे में फांसी लगाई। पंतनगर यूनिवर्सिटी में लगातार सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले सितंबर में भी बीटेक के स्टूडेंट ने हॉस्टल में ही सुसाइड किया था।
आज साथी स्टूडेंट जब अक्षत को नाश्ते के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद स्टूडेंट जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन पहुंचा और शव को नीचे उतारा।
इसी दौरान पंतनगर थाना के SHO नंदन सिंह रावत ने बताया कि साथी स्टूडेंट ने तुरंत उसे उतारा और इसकी सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन, सुरक्षा विभाग, वार्डन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा अधिकारी, वार्डन, प्रबंधक और पुलिसकर्मी पहुंचे। स्टूडेंट के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है। परिवार रुड़की में रहता है और माता-पिता गाजियाबाद रहते हैं। वहीं जॉब करते है। दोस्तों ने बताया कि, मृतक स्टूडेंट एक साल से डिप्रेशन में था।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, सीएम धामी ने दी बधाई
- पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
- CM धामी ने कुमाऊं मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास, मीडिया जगत को बड़ी सौगात
- SSP दून ने नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून से की शिष्टाचार भेंट
- सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों ने उठाया लाभ
- खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
- गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
- देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी
- उत्तराखंड में भू-माफियाओं पर सख्त धामी सरकार, CM ने दिए कब्जे हटाने और भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश
Monday, May 25

