नव वर्ष के अवसर पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग द्वारा ओवर-स्पीडिंग एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी में कुल 830 वाहनों एवं चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान ओवर-स्पीडिंग करते पाए जाने पर 227 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, नशे का सेवन कर वाहन चलाने के मामलों में 25 चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया, तथा संबंधित वाहनों को चालान कर सीज किया गया।…
Author: news61uk
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है। उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण एवं…
जिन मतदाताओं की उम्र 38 साल या उससे अधिक है, उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग देहरादून: उत्तराखंड में होने वाले आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले प्री विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत प्रदेश भर में बीएलओ आउटरेज अभियान चलाया जा रहा है. वर्तमान समय तक प्रदेश में 65 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. ऐसे में उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश में चल रहे बीएलओ आउटरीच अभियान को आगामी 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से…
भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना 30 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे हुई थी। सेलापानी के पास विनायक–भिकियासैंण मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 07 पीए 4025 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के…
देहरादून: उत्तराखंड में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भारी भरकम छूट दी जाएगी. इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त बृजेश कुमार संत ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार गैर परिवहन और परिवहन पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन के समय मोटर व्हीकल टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये व्यवस्था प्रदेश में लागू हो गई है. हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग…
देहरादून में एक जिम ट्रेनर द्वारा महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों, महिला और उसके परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने जिम पहुंचकर आरोपी जिम ट्रेनर की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के चंद्रमणि चौक स्थित फिट एंड फाइन जिम का है। बताया जा रहा है कि इस जिम को नदीम नाम का युवक किराए पर संचालित करता है और वही जिम में ट्रेनर के…
अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में भीषण आग लग गई। मेरधूरा–सत्यों मोटर मार्ग के समीप कपास वन पंचायत के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। शाम करीब सवा पांच बजे…
Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में 31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खास तौर से प्रदेश के 3200 मीटर…
उत्तराखंड। चमोली जिले में स्थित विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया. पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) परियोजना की सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, इससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शिफ्ट बदल रही थी. प्रोजेक्ट साइट पर चलने वाली इंटर्नल ट्रांसपोर्ट ट्रेनों में मजदूर सवार थे. इसी दौरान किसी कारण से दो लोको ट्रेनें सुरंग के भीतर टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के भीतर खड़े और बैठे…
संप्रेक्षक चुने गए विजय को एक पैनल राजनीतिक समीकरण से खुलकर समर्थन नहीं कर पाया और मूल पैनल ने पदाधिकारी के रूप में नहीं किया था स्वीकार उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में प्रमुख पदों पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने बेहद मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल भी आसान जीत के साथ चुने गए। 394 सदस्यों (मताधिकार वाले) के प्रेस क्लब में करीब 360 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 91 प्रतिशत से…
