उत्तराखंड। चमोली जिले में स्थित विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया. पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) परियोजना की सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, इससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शिफ्ट बदल रही थी. प्रोजेक्ट साइट पर चलने वाली इंटर्नल ट्रांसपोर्ट ट्रेनों में मजदूर सवार थे. इसी दौरान किसी कारण से दो लोको ट्रेनें सुरंग के भीतर टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के भीतर खड़े और बैठे कई मजदूर गिर पड़े, जिससे उन्हें फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आईं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. सीएमओ के नेतृत्व में मेडिकल टीम घायलों की मेडिकल जांच और इलाज में जुटी है. वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और परियोजना प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. हादसे के बाद प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक परिवहन की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है.
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय सुरंग के भीतर लगभग 108 से 109 मजदूर मौजूद थे. इनमें से करीब 60 मजदूर घायल हुए हैं. घायलों में से 17 मजदूरों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अधिकांश घायलों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
- कार सवारों की गुंडागर्दी, आरोपितों ने स्कूटी चालक को पीटा; बोले- निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा
- धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित
- देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू:सतपाल महाराज और गणेश जोशी समेत कई मंत्री मौजूद, विकास और नई नीतियों पर लगेगी मुहर
- हल्द्वानी में IG-SSP आवास से 100 मीटर दूर दिनहाड़े चोरी:घर में घुस सामान से भरा बक्सा उठाया, CCTV में कंधे पर लादकर भागता दिखा
- देहरादून: 19 वर्षीय प्रणव की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक
- उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य
- देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा
Friday, January 16

