अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में भीषण आग लग गई। मेरधूरा–सत्यों मोटर मार्ग के समीप कपास वन पंचायत के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी।
आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। शाम करीब सवा पांच बजे अल्मोड़ा अग्निशमन केंद्र को आग की जानकारी मिली। इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देश पर अग्निशमन दल तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ।
ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलाया। मोटर चालित फायर पंप और होज रील की सहायता से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
इस अभियान में अग्रिम अग्निशमन कर्मी गिरीश धारियाल, अग्निशमन वाहन चालक हरि सिंह, अग्निशमन कर्मी प्रेम सिंह के साथ महिला अग्निशमन कर्मी भावना कोरंगा और निकेता ने अहम भूमिका निभाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
- कार सवारों की गुंडागर्दी, आरोपितों ने स्कूटी चालक को पीटा; बोले- निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा
- धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित
- देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू:सतपाल महाराज और गणेश जोशी समेत कई मंत्री मौजूद, विकास और नई नीतियों पर लगेगी मुहर
- हल्द्वानी में IG-SSP आवास से 100 मीटर दूर दिनहाड़े चोरी:घर में घुस सामान से भरा बक्सा उठाया, CCTV में कंधे पर लादकर भागता दिखा
- देहरादून: 19 वर्षीय प्रणव की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक
- उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य
- देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा
Friday, January 16
