देहरादून। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के मामलों में जिला प्रशासन ने शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलते हुए सख़्त कार्रवाई की है। लाखामण्डल क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील कालसी स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखामण्डल और चकराता क्षेत्र के निवासियों ने शपथ पत्र के साथ संयुक्त शिकायत जिलाधिकारी को सौंपी थी, जिसमें ऑडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संबंधित…
Author: news61uk
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर चल रही प्रतीक्षा अब जल्द समाप्त हो सकती है। संकेत हैं कि मकर संक्रांति के बाद, जनवरी के दूसरे पखवाड़े में भाजपा हाईकमान इस पर अंतिम निर्णय ले सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री संभव है और कई विधायकों की किस्मत खुल सकती है। वर्तमान में धामी मंत्रिमंडल में कुल 12 पदों में से पांच पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री सहित अभी मंत्रिमंडल में छह मंत्री कार्यरत हैं। इनमें से एक पद मार्च 2024 में कैबिनेट मंत्री…
अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘VIP’ के नाम पर मचे सियासी घमासान के बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने विपक्ष को घेरा। जानिए क्या है वायरल वीडियो और सीबीआई जांच की मांग का सच। देहरादून: उत्तराखंड में तीन साल पुराने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। एक ताजा वायरल वीडियो ने देहरादून से लेकर दिल्ली तक की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज प्रेस वार्ता कर विपक्ष के आरोपों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई पुख्ता सबूत है तो उसे सामने लाएं,…
श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की घोषणा 23 जनवरी को होगी। 280 किमी की इस कठिन पैदल यात्रा और 12 साल बाद होने वाले हिमालयी महाकुंभ की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। चमोली। उत्तराखंड की आस्था के सबसे बड़े प्रतीक ‘श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा’ का इंतजार खत्म होने वाला है। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इस “हिमालयी महाकुंभ” का आधिकारिक कार्यक्रम बसंत पंचमी (23 जनवरी) के पावन पर्व पर जारी किया जाएगा। चमोली जिले के नौटी गांव में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में राजवंशी राजकुंवर यात्रा की तिथियों की घोषणा करेंगे। श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा प्रत्येक 12 वर्ष…
कहा हमारी प्राथमिकता में है ‘स्यूसी झील’ परियोजना पौड़ी। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा है कि ‘स्यूसी झील’ जनपद पौड़ी गढ़वाल जिले में नयार नदी पर प्रस्तावित सात झीलों में से एक है और यह हमारी प्राथमिकता में है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। श्री महाराज ने बताया कि ‘स्यूसी झील’ एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके निर्माण से आस-पास के विभिन्न गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इसका उद्देश्य पर्यटन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा देना है। स्यूसी झील सहित अन्य झीलों (जैसे…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा शिक्षा एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का चैंपियनशिप ट्रॉफी के फ्लैग के मध्यम से ध्वजारोहण कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने 800 मीटर की दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल महाकुंभ-2025 की प्रतियोगिताएं विगत सात वर्षों से युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग…
उत्तराखंड के नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टूरिस्टों की कार पिकअप से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि 4 दोस्तों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप पलट गई। मौके पर चीख-पुकार सुनकर राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और लोगों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर एक को निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार दिन रात करीब 12:00 बजे काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में नेशनल हाईवे…
पुलिस ने युवक पर फायरिंग करने मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में बीती 30 दिसंबर को हुई फायरिंग की वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अर्श पुत्र अलीम है, जो कस्साबान मोहल्ले का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक पूर्व दर्जाधारी मंत्री के परिवार से ताल्लुक रखता है. युवकों के दो गुटों के बीच चल रही रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ…
ऋषिकेश में भालू ने घर जा रहे दो युवकों को दौड़ाया, दोनों ने भागकर बचाई जान, चमोली में भालू के हमले में ग्रामीण घायल चमोली/ऋषिकेश: उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नंदानगर ब्लॉक का है. जहां खुनाणा गांव में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया. जिसमें ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. इधर, ऋषिकेश में भालू घूम रहे हैं. जहां भालू ने दो युवकों का पीछा किया. गनीमत रही कि उनकी जान बच गई. चमोली जिले में भालू के…
आउटसोर्स और संविदा नियुक्ति में नया नियम, अब केवल छह माह की अवधि होगी उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी विभागों में आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर शासन ने स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब नियमित पदों के सापेक्ष केवल उन्हीं मामलों में आउटसोर्स या संविदा नियुक्तियों को अनुमति दी जाएगी, जहां संबंधित पदों पर नियमित भर्ती की प्रक्रिया पहले से चल रही होगी। ऐसे सभी प्रस्तावों की अवधि अधिकतम छह माह या नियमित नियुक्ति होने तक सीमित रहेगी। शासन स्तर पर यह निर्णय उस स्थिति को देखते हुए लिया गया है, जहां कई विभाग स्वीकृत नियमित…
