कहा हमारी प्राथमिकता में है ‘स्यूसी झील’ परियोजना
पौड़ी। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा है कि ‘स्यूसी झील’ जनपद पौड़ी गढ़वाल जिले में नयार नदी पर प्रस्तावित सात झीलों में से एक है और यह हमारी प्राथमिकता में है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
श्री महाराज ने बताया कि ‘स्यूसी झील’ एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके निर्माण से आस-पास के विभिन्न गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इसका उद्देश्य पर्यटन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा देना है। स्यूसी झील सहित अन्य झीलों (जैसे सतपुली झील) पर कार्य प्रगति पर है और ये क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
श्री महाराज ने कहा कि पौड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार देना और स्थानीय लोगों को सिंचाई व पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। जनपद में आईआईटी रुड़की द्वारा डिज़ाइन की गई सात झीलें बनाई जा रही हैं, जिनमें से ल्वाली झील तैयार है और सतपुली झील पर काम चल रहा है। जबकि स्यूसी झील के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्यूसी झील क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी पहल हैं जो कि निकट भविष्य में पौड़ी को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगी। क्षेत्र में झीलों के निर्माण से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इनसे कृषि और स्थानीय आबादी के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

