श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की घोषणा 23 जनवरी को होगी। 280 किमी की इस कठिन पैदल यात्रा और 12 साल बाद होने वाले हिमालयी महाकुंभ की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
चमोली। उत्तराखंड की आस्था के सबसे बड़े प्रतीक ‘श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा’ का इंतजार खत्म होने वाला है। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इस “हिमालयी महाकुंभ” का आधिकारिक कार्यक्रम बसंत पंचमी (23 जनवरी) के पावन पर्व पर जारी किया जाएगा। चमोली जिले के नौटी गांव में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में राजवंशी राजकुंवर यात्रा की तिथियों की घोषणा करेंगे।
श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर आयोजित होती है। लगभग 280 किलोमीटर की यह कठिन पैदल यात्रा विश्व की सबसे लंबी धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। अगस्त-सितंबर के महीने में शुरू होने वाली इस यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के साथ सैकड़ों देवी-देवताओं की डोलियां और छंतोलियां शामिल होती हैं। 20 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव गढ़वाल और कुमाऊं की संस्कृति का संगम है।
यात्रा की तैयारियों के लिए नौटी में 20 जनवरी से तीन दिवसीय विशेष महोत्सव आयोजित किया जाएगा। श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि इसमें गढ़वाल और कुमाऊं राजवंश के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान देवी पूजन के साथ ही यात्रा के सफल संचालन के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।
उत्तराखंड सरकार और आयोजन समिति बीते दो वर्षों से इस यात्रा के लिए ढांचागत सुविधाएं जुटाने में लगी है। यात्रा मार्ग के सभी पड़ावों पर सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है और पैदल रास्तों को सुगम बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विस्तृत इस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। इस महाकुंभ को लेकर स्थानीय जनता और प्रवासी उत्तराखंडियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाया जाए। प्रशासन का अनुमान है कि 2026 की इस राजजात में देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में भक्त पहुंचेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22
