Author: news61uk

ऋषिकेश, उत्तराखंड; ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी के समीप सोमवार कि अल सुबह एक ट्रक के ऊपर भूस्खलन होने से भरी चट्टान और मालवा आ गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। 23 फरवरी को प्रातः 03:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के ऊपर अत्यधिक मात्रा में मलबा एवं पत्थर गिर गए हैं। सूचना में ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना जताई गई थी, साथ ही मार्ग भी पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक…

Read More

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नगर के बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश आर्या पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी 26 वर्षीय निधि राज के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। रविवार को बारात गंगोलीहाट से लोहाघाट गई। दोनों बाराती बनकर लोहाघाट पहुंचे। शाम के समय दोनों कार में लोहाघाट से सीधे पिथौरागढ़ अपने घर के लिए रवाना हुए। देर…

Read More

देहरादून। दिगम्बर धीमान हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपितों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को शास्त्री नगर, वसंत विहार निवासी 28 वर्षीय दिगम्बर धीमान घर से कोर्ट की तारीख पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 11 फरवरी को उसके पिता संतराम धीमान ने थाना वसंत विहार में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिगम्बर अपने कुछ साथियों के साथ टैक्सी से कहीं गया था और उसके…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पइन संदेशों को अपनाने…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह मामले में आरोपित विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी कार्मिकों से संयम बरतने की अपील भी की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की अराजकता और हिंसा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को…

Read More

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पुराने पीर के पास 17 फरवरी को एक ग्रामीण प्रदीप का शव मिला था, जिसके सर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मैं प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदीप शराब खरीदने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आया था। यहां पर शराब की दुकान बंद थी। इसके बाद यहां पर उसे एक युवक विनायक त्यागी निवासी ग्राम बदला थाना छप्पर हाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर मिला। वह भी शराब खरीदने के लिए आया था। दोनों में दोस्ती…

Read More

हरिद्वार।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य एवं भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया गया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। शिलान्यास किए गए कार्यों का विवरण : 1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग)…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उन पर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र तथा हरिद्वार रोड के आसपास अवैध रूप से खड़े किए जा रहे निर्माणों को बंद कराया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों को दरकिनार कर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के…

Read More

हरिद्वार। राज्य के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने आज सीसीआर सभागार में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीसवाई द्वारा प्रदेश में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जो भी…

Read More

देहरादून स्थित नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर…

Read More