Author: news61uk

रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश के निरंतर विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे जीवन में मर्यादा, आदर्शों…

Read More

उत्तराखंड: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया. इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा. देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर सीएम धामी ने खुशी जताई है. देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई एयलाइंस एयर द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा.…

Read More

देहरादून। कैबिनेट में वर्दीधारी सेवाओं की नियमावली में आयुसीमा में छूट का फायदा पांच विभागों को मिलेगा। इनमें आबकारी, सचिवालय प्रशासन परिवहन व युवा कल्याण विभाग के पद शामिल हैं। शासन ने हाल ही में वर्दीधारी सेवाओं के लिए एक ही नियमावली जारी की है। इसमें कुछ विभागों में पूर्व निर्धारित आयुसीमा में बदलाव किया गया है। इनमें आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही व उप निरीक्षक, परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही, सचिवालय प्रशासन में सचिवालय रक्षक व युवा कल्याण विभाग में युवा कल्याण अधिकारी पद के लिए आवेदन की आयुसीमा को पहले से कम कर दिया था। इससे इन पदों…

Read More

देहरादून। एजुकेशन हब कहे जाने वाले प्रेमनगर, सुद्धोवाला, मांडूवाला जैसे इलाके अब अपराध और गैंगवार के लिए कुख्यात हो चले हैं। देव भूमि यूनिवर्सिटी के पास भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या के बाद दिव्यांशु हत्याकांड ने पुलिसिया इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में यूपी, बिहार व अन्य जगहों के छात्रों के गुट और रसूखदारों के गैंग सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन गिरोहों का काम करने का तरीका बिल्कुल फिल्मी है। ये व्हाट्सएप ग्रुप पर कनेक्ट रहते हैं और गैंग का इशारा मिलते ही हमला करने निकल पड़ते हैं। अक्सर सुद्धोवाला से मांडूवाला…

Read More

देहरादून। पटेलनगर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपित को स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिस वजह से वह पीड़िता को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपित शोएब ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास…

Read More

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में हुई दिव्यांशु जटराणा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांच मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो देहरादून समेत पड़ोसी राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी और चश्मदीदों की मदद से पांच और छात्रों की पहचान हो चुकी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। तीन आरोपी मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। कुछ अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। शुक्रवार को मृतक दिव्यांशु के नजदीकी रिश्तेदार प्रेमनगर थाने पहुंचे। इनमें दिव्यांशु…

Read More

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के नियमों के उल्लंघन को रोकने और नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या प्लॉटिंग पूर्णतः अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नफीस पुत्र मोहम्मद जमील द्वारा एलिक नेचर विला, आईकॉन रिसॉर्ट के निकट, ग्राम बागी इठाराना मार्ग, भोगपुर रानीपोखरी, देहरादून…

Read More

देहरादून। प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को अब प्रोन्नत वेतनमान (एसीपी) का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पहल करते हुए स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय से पहले केंद्र सरकार और अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था का अध्ययन भी किया जाएगा, ताकि नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। मंगलवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रमुख सचिव वित्त…

Read More

किच्छा-रुद्रपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम छा गया है। जानकारी के अनुसार लालकुआं के वार्ड नंबर 5 (सुभाष नगर) निवासी रिजवान खान किसी काम से किच्छा क्षेत्र में गया हुआ था। इसी दौरान किच्छा-रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की…

Read More

कैबिनेट बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत; प्रधानमंत्री के संदेश पर जताया आभार देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का…

Read More