हल्द्वानी। उत्तराखंड में न्यायालयों को मिली धमकियों के बाद अब हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को कॉलेज के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए घातक “साइनाइड पॉइजन बम” रखने और दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई। ईमेल में लिखा गया कि “कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें।” यह मेल 24 फरवरी को सुबह 11:38 बजे प्राप्त हुई। मेल मिलते ही मेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच…
Author: news61uk
हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी), डाटा क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी शिकायतकर्ता से वर्ष 2017 के VAT टैक्स के निपटान के नाम पर 20 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की…
राज्य में प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर किसानों और उद्योग जगत ने कड़ा विरोध जताया है. उत्तराखंड में बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर जनसुनवाई का दौर जारी है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा रुद्रपुर विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आम उपभोक्ताओं का पक्ष सुना गया. आयोग के समक्ष राज्य की विद्युत कंपनियों उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम…
हल्द्वानी। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसपर मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में देर रात की घटना पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उनका पत्नी से विवाद हो गया। ऐसे में वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और…
देहरादून रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे नंदा देवी एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब ट्रेन दीवार से टकरा गई। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंडल से कई अधिकारी देहरादून पहुंच गए, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद अतिरिक्त कोच नंदादेवी एक्सप्रेस में लगाए गए थे। रूट से वापस लौटने के बाद कुल 11 अतिरिक्त कोच में से 10 को खड़ा करने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर गई थी। शंटिंग मास्टर…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ और दून पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग प्रांतों से दबोचा है. दरअसल, सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है. जिसके तहत दून पुलिस ने अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई महीने पहले ही विक्रम शर्मा को मारने की योजना बनाई थी. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन विक्रम के साथ…
देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक अहम संगठनात्मक निर्णय लिया है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार में विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया जाएगा। इस फैसले ने संगठन के भीतर नई राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है और कई संभावित दावेदारों की योजनाओं पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। पार्टी ने हाल ही में करीब 50 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लेकिन नई व्यवस्था के तहत सरकारी दायित्व संभालने वाले नेताओं को चुनाव लड़ने के बजाय…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि…
हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने ऐसा जाल बुना कि एक क्लिक में ही हल्द्वानी की महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपए पार हो गए। ठगी होते ही महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद बाग निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पीएनबी की द्वारका शाखा में खाता है। दिसंबर में बैंक का अधिकारी बताकर खाते की वेरिफिकेशन का हवाला दिया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। भरोसा कर महिला ने लिंक पर क्लिक किया और देखते ही देखते खाते से साढ़े तीन लाख रुपये पार हो…
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी परमेंद्र डोबाल के अनुसार, 21 फरवरी को ननूरखेड़ा स्थित निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में विधायक उमेश शर्मा काउ और अन्य लोगों के साथ वार्ता के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां व अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की, जिससे कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं। निदेशक की तहरीर पर लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, संपत्ति नुकसान और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस…
