बागेश्वर/कपकोट। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र के बीथी गांव निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं लोगों को अपने वीर सपूत पर गर्व भी है। 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढ़िया भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे। रविवार को वह किश्तवाड़ के दुर्गम छात्रू क्षेत्र के सिंहपोरा इलाके में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘त्राशी’ का हिस्सा थे। आतंकियों की तलाश के दौरान हुए सर्च ऑपरेशन में छिपे आतंकियों ने…
Author: news61uk
रूद्रप्रयाग, केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में रविवार देर रात एक होटल और जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान को अपनी आगोश में ले लिया और दुकान के बाहर खड़े दो वाहन भी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि अग्निशमन दल ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग पास के रिहायशी इलाके तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना रात्रि करीब 1ः30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मिली, जिसके बाद फायर…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। हाल ही में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के अंतर्गत अपराधों की जांच में फॉरेंसिक साक्ष्यों को अनिवार्य भूमिका दी गई है। इसी के चलते राज्य में फॉरेंसिक ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। High-tech mobile forensic labs to be launched in Uttarakhand उत्तराखंड सरकार अब गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से…
ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन वह गीता भवन स्वर्गाश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद शाम को उनका हरिद्वार में शांतिकुंज और पतंजलि योगपीठ जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के जनवरी में सौ वर्ष पूरे होने पर 20 से 22 जनवरी तक गीता भवन स्वर्गाश्रम में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित होना है। 21 जनवरी को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। वह शाम करीब तीन बजे कार्यक्रम में…
देहरादून। एशिया की सबसे कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल नंदा राजजात को लेकर चल रहा विवाद और संशय अब समाप्त हो गया है। यात्रा को एक साल के लिए स्थगित करने की घोषणा के बाद पैदा हुई असमंजस की स्थिति पर सोमवार को 484 गांवों की महापंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया कि नंदा राजजात यात्रा इसी साल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही निकाली जाएगी। हिमालय का महाकुंभ कही जाने वाली नंदा राजजात यात्रा मां नंदा देवी के सम्मान में हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। करीब 280 किलोमीटर लंबी…
नई दिल्ली। बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के प्रमुख नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा मौजूद रहे। बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट के पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पार्टी हेडक्वार्टर में चल रहा है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं ने अपना सपोर्ट लेटर जमा किया। नितिन नवीन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, हरदीप पुरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, राज्य इकाइयों…
बुजुर्ग विधवा मीना आनन्दं, लकवाग्रस्त वीरेन्द्र धीमान का रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता दुर्घटना में अपने दोनो पैर गंवा चुके सूर्य प्रकाश के ऋण का निस्तारण शीघ्र कैंसर पीड़ित सुमन एवं मोनिका की बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से पुनर्जीवित विधवा भारती बडोला की दिव्यांग बेटी का आरटीई के तहत दाखिला न देने पर निजी स्कूल के प्रबन्धक तलब; सीईओ व डीईओ से मांगी एक्शन टैकन रिपोर्ट मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय तक देहरादून, दिनांक 19 जनवरी 2026 (सू0वि0), मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का…
देहरादून। नर्सिंग एकता मंच द्वारा पिछले 46 दिनों से देहरादून में धरना दिया जा रहा है और सरकार के नुमांइदों से कई दौर की वार्ता के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है इसी को देखते हुए आज नर्सिंग एकता मंच के लोगो ने सीएम आवास कूच किया और मंच से सरकार को चेतावनी भी है। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि सीनियरटी की बेस पर वर्षवार भर्ती के लिए नर्सिंग के लोग लड़ रहे है और सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया तो नर्सिंग एकता मंच उग्र आंदोलन के लिए बाध्य…
हल्द्वानी। दिल्ली और मेरठ के लिए रवाना हुई परिवहन निगम से जुड़ी तीन अनुबंधित बसें रविवार सुबह हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। जिससे 16 यात्री चोटिल हो गए। इसके बाद दूसरी बसों की व्यवस्था कर 90 से अधिक सवारियों को उनमें शिफ्ट किया गया। सूचना मिलने पर रुद्रपुर डिपो की टीएस इंदिरा भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण तीनों बसें भिड़ी थीं। परिवहन निगम के अनुसार हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस सुबह 6 बजे मेरठ के लिए रवाना हुई थी, गाड़ी में 40 यात्री सवार थे। जबकि काठगोदाम…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के सभी साहसी, निष्ठावान एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और भीषण आपदाओं के समय एनडीआरएफ के जवान जिस साहस, समर्पण और सेवा भावना के साथ देशवासियों की रक्षा में जुटे रहते हैं, वह वास्तव में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से लेकर विभिन्न आपातकालीन स्थितियों तक, हर मोर्चे पर एनडीआरएफ की तत्परता और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के जवानों के उज्ज्वल भविष्य…
