Author: news61uk

ध्यान दें – 12 घंटे बंद रहेगा हल्द्वानी–रुद्रपुर मार्ग_ रूट डायवर्ट.. हल्द्वानी – रुद्रपुर मार्ग रहेगा बंद, सफर से पहले देख लें रूट डायवर्जन प्लान हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते हल्द्वानी-रुद्रपुर मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। दरअसल, छत्तरपुर–हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/ए (OHE किमी 53/10–11) पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी कारण यह मार्ग सुबह 08:00 बजे से रात 20:00 बजे तक बंद रहेगा।…

Read More

देहरादून।  दून मेडिकल कालेज में बैच 2025 के छात्रों से रैगिंग के आरोपी 2023 बैच के छात्र गौरव पोखरियाल को प्राचार्य डा. गीता जैन के निर्देश पर हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले में जूनियर छात्रों ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को शिकायत दी थी। छात्रों ने मेल के माध्यम से बताया कि उनके साथ अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने की कोशिश की गई। यह घटना 12 जनवरी की बताई जा रही है। इसी दिन कालेज में रैगिंग का एक अन्य प्रकरण भी सामने आया था। जिसमें छात्र की बेल्ट और चप्पलों से पिटाई की गई थी।…

Read More

देहरादून। आइएसबीटी निर्माण के लिए अधिग्रहित संत निरंकारी मिशन की भूमि के बदले अन्यत्र भूमि उपलब्ध कराने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा ने एक बार फिर शासन स्तर पर दस्तक दी है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री के जून 2024 के निर्देशों की अनुपालन कराने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात कर लंबित प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की। नेगी ने बताया कि माजरा राजस्व ग्राम स्थित संत निरंकारी मिशन की लगभग साढ़े चार बीघा भूमि आइएसबीटी निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले अन्यत्र भूमि दिए जाने…

Read More

देहरादून। पांच साल की मासूम को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या करने के आरोपित को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। नाबालिगों के खिलाफ इस प्रकार के जघन्य अपराधों पर टिप्पणीं करते हुए अदालत ने साफ कहा कि ऐसे अमानवीय अपराध समाज में भय और असुरक्षा पैदा करते हैं, इसलिए दोषी को प्रोबेशन जैसी किसी भी तरह की रियायत देना न्याय के साथ समझौता होगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) रजनी शुक्ला की अदालत ने बुधवार को बच्ची…

Read More

देहरादून। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इनामुल्ला बिल्डिंग पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे अब केवल प्रशासनिक मुद्दा नहीं रहे, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को हिंदू रक्षा दल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए इनामुल्ला बिल्डिंग से तत्काल अतिक्रमण हटाने और क्षेत्र में कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन का आरोप है कि इनामुल्ला बिल्डिंग परिसर और उसके आसपास बिना किसी वैधानिक अनुमति के किए गए कब्जों, अस्थायी निर्माणों और अनियंत्रित गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार…

Read More

देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन बाहर से भले ही एक साधारण परिसर प्रतीत होता हो, लेकिन इसके भीतर कदम रखते ही यह एहसास गहराने लगता है कि यह स्थान केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि टूटे विश्वासों को संजोने, बिखरी ज़िंदगियों को सहारा देने और नई शुरुआत का साहस जगाने की एक जीवंत कोशिश है। यहाँ हर चेहरा एक कहानी कहता है-किसी की आँखों में छूटा हुआ बचपन है, किसी की खामोशी में पीड़ा की टीस, तो किसी की मुस्कान में नए जीवन की उम्मीद। यह वह सुरक्षित आश्रय…

Read More

ऋषिकेश। गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। वह गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के सौ वर्ष पूरे होने पर गीता भवन स्वर्गाश्रम में शाम तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, राम जन्म भूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आदि मौजूद हैं। इस कार्यक्रम के बाद वह शाम को सड़क मार्ग से हरिद्वार…

Read More

सतपुली में राज्य स्तरीय जलागम महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–जलागम विकास घटक के अंतर्गत जलागम महोत्सव 2025-26 का आयोजन कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय स्टाॅलों के निरीक्षण के उपरांत बीरोंखाल के मैठाणाघाट, स्यूंसी व फरसाड़ी में बनी जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना यूनिट कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जलागम महोत्सव 2025-26 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–जलागम विकास घटक 2.0, उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा), हरित कृषि परियोजना…

Read More

देहरादून: कभी हरियाली और स्वच्छ हवा के लिए पहचानी जाने वाली दून घाटी अब तेजी से वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। हालात यह हैं कि देहरादून का AQI (Air Quality Index) कई दिनों से लगातार 300+ के खतरनाक स्तर को छू रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह श्रेणी “बहुत खराब (Very Poor)” से आगे बढ़कर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक मानी जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि देहरादून की हवा में लगातार गिरावट ने अब इसे एक…

Read More

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुलदार (तेंदुआ) की सक्रियता एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार शाम जाजरदेवल क्षेत्र के जीबी गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बालक पर उसके घर के आंगन में ही हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने और पीछा करने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Leopard attacked 10 year old child in Pithoragarh जानकारी…

Read More