लिक्टनश्टाइन देश में वर्ल्ड मेडिटेशन फाउंडेशन द्वारा विश्व योग दिवस पर ‘हिमालयीन ध्यानयोग’ शिविर का आयोजन योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे अपनाकर मनुष्य जाति, धर्म, रंग, लिंग, भाषा के भेद से ऊपर उठकर स्वयं को संतुलित कर अपनी आध्यात्मिक एवं सर्वांगीण प्रगति कर सकता है। दिनांक 21 जून का दिन विश्वभर में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमालयीन ध्यान संस्कार के प्रणेता शिवकृपानंद स्वामी ने आत्मज्ञान प्राप्त करने हेतु कईं साल हिमालय में ध्यान-साधना की है और पिछले 31 साल से हिमालय के गहन ज्ञान को समाज में बाँटने का कार्य अविरत कर रहे…
Author: news61uk
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है कि उसने बरसात के मौसम में पूरे राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को पर्याप्त अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि बारिश, जलभराव, पेड़ गिरने और आपदा जैसी संभावित स्थितियों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि सभी सब-स्टेशनों, एचटी और एलटी लाइनों की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी. कॉलेज तक पैदल मार्च किया। मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है। ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक…
शनिवार को अपराह्न 18:30 बजे के लगभग कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम विस्फोट की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अस्पताल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई। प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एसओजी टीम,बम स्क्वायड तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु…
हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी राज्य में हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईटीबीपी के वीर जवानों, अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल साहस और संकल्प का प्रतीक है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सामरिक सुरक्षा…
विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में आज 14 जून से रात्रि विश्राम बंद कर दिया गया है,, जबकि केवल डे सफारी की ही अनुमति है। मानसून सीजन के चलते कॉर्बेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा बंद कर दी गई है। सीटीआर के डायरेक्टर साकेत बडोला ने बताया कि बरसात के कारण 15 जून से कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन, बिजरानी जोन, ढेला में नाइट स्टे की सुविधा बंद कर दी गई है। जबकि इन सभी जोनों में दिन में सफारी की जा सकती है। इन जोनों को भी 30 जून से बंद कर दिया जायेगा। अगले…
साइबर ठगों ने बीएचईएल से रिटायर्ड एक सीनियर ड्राफ्टमैन को तीन दिन तक घर में ही डिजिटल अरेस्ट करके रखा और उससे 40 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगी होने का पता चलने पर कोतवाली रानीपुर पुलिस में अपनी शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित 62 वर्षीय हरवंश लाल ने शिकायत कर बताया कि नौ जून की सुबह एक व्हाट्सएप कॉल आयी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई इन्वेस्टिगेशन अफसर संजय कुमार बताया। उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि हरवंश लाल के आधार कार्ड से एक एयरटेल…
क्षेत्र में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री सीमेंट लिमिटेड की सामाजिक इकाई ने लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 से अधिक टीबी प्रभावित परिवारों को इम्यूनिटी किट वितरित की। इन किटों में उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री जैसे दालें, सोयाबीन, मूंगफली, दलिया आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए पोषण सबसे बड़ा हथियार है। श्री सीमेंट की यह पहल सराहनीय है। सीएचसी लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में टीबी…
